{"_id":"64e658000e898e4efa0cd1e6","slug":"the-brightness-of-gold-and-silver-rakhis-increased-between-silk-threads-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-4203-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान पर चांदी की राखियां देखती बहन।
फतेहाबाद। रक्षाबंधन पर इस बार राखियों के लिए बहनों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बार जहां रेशमी धागों के बीच सोने और चांदी की राखियों की मांग बढ़ी है तो साथ ही बहनें अपने भाइयों की फोटो व नाम के साथ राखियों का भी ऑर्डर दे रही हैं। फतेहाबाद में ऐसी राखियां बनाने वाले लोगों के पास दक्षिण भारत से ऑर्डर आ रहे हैं।
फतेहाबाद जिले में इस बार बहनों का मन अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधने के लिए सोने व चांदी की राखियों के ऑर्डर दे रही हैं। फतेहाबाद में ज्वेलर्स ने भी सोने व चांदियों की राखियां अपने शोरूम में रखी हुई हैं और अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें भी लगातार इसकी खरीददारी कर रही हैं। ये राखियां 300 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक उपलब्ध है। इसके साथ ही बहनों को उपहार देने के लिए चांदी के सिक्कों का सेट बाक्स आया हुआ है। इसकी कीमत 1100 रुपये है। ज्वेलर्स ने बताया कि चांदी की राखियों के साथ ही उपहार भी काफी पसंद किए जा रहे हैं, ये सभी लोगों के बजट में भी उपलब्ध है। ज्वेलर्स की दुकानों में सोने की राखियां भी उपलब्ध है। सोने के राखियों की कीमत भी एक हजार रुपये से शुरू है और इससे बाद ऑर्डर के अनुसार दर तय किए जा रहे हैं।
दक्षिण भारत से आ रहे फोटो युक्त राखियों के ऑर्डर
फतेहाबाद में राखी बनाने वालों के पास भी दक्षिण भारत के क्षेत्रों से भी ऑर्डर आ रहे हैं। दक्षिण भारत के बंगलूरू सहित अनेक इलाकों से फतेहाबाद में बहनों द्वारा अपने भाइयों के हाथों में फोटो युक्त व नाम युक्त राखियों के ऑर्डर आ रहे हैं। शहर के एक राखी निर्माता के पास अब तक पांच हजार ऑर्डर फिलहाल दक्षिण भारत से आ चुके हैं, जिनको कोरियर के माध्यम से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
हमारे पास बंगलूरू व दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों से फोटो युक्त राखियों के ऑर्डर आएं हैं। यही नहीं भाइयों के नाम राखी पर लिखवाने का क्रेज भी चला हुआ है। अब तक मेरे पास पांच हजार ऑर्डर आ चुके हैं, जो कि अन्य राज्यों से आए हैं। जिले में रक्षाबंधन से चार दिन पहले ऑर्डर आने शुरू होंगे।
-उमेश चोपड़ा, संचालक हर्ट बीट मोबाइल कवर एवं प्रिंटिंग के संचालक।
कोट
इस बार हमारे पास सोने व चांदी की राखियों के लिए भी ऑर्डर आ रहे हैं। राखियां भी वाजिब दामों में मिल रही हैं। चांदी की राखियां 300 से दो हजार की दाम में उपलब्ध हैं, तो सोने की राखियां मांग के अनुसार बनाई जा रही हैं।
-रवि सोनी, संचालक एमआर ज्वेलर्स, ठाकर बस्ती।