फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of the young man who was swept away while bathing in the canal was found after 23 hours; Rahul had gone to the canal with friends and cousins.

Fatehabad News: नहर में नहाते समय बहे युवक का 23 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों और चचेरे भाई संग नहर पर गया था राहुल

Wed, 03 Jun 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man who was swept away while bathing in the canal was found after 23 hours; Rahul had gone to the canal with friends and cousins.
राहुल फाइल फोटो 
टोहाना। जाखल से दोस्तों और चचेरे भाई के साथ नहर में नहाने गया 21 वर्षीय राहुल तेज बहाव में बहकर डूब गया। करीब 23 घंटे की तलाश के बाद बुधवार दोपहर उसका शव रतिया ब्रांच नहर के हैदरवाला पुल के पास बरामद किया गया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरदयाल सिंह ने बताया कि राहुल की शादी लगभग आठ माह पहले हुई थी। वह जाखल में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और दो बहनें हैं। पिता मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को राहुल अपने चाचा के बेटे सुमित और दोस्तों गौरव व प्रिंस के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में बहकर वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

लापता युवक की तलाश के लिए हिसार से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई जबकि कुलां और धारसूल के गोताखोरों ने भी दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोर प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने रस्सों की मदद से लगातार तलाश की। बुधवार दोपहर कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed