फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of a young woman was found in the canal, she could not be identified

Fatehabad News: नहर से मिला युवती का शव, नहीं हुई पहचान

Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found in the canal, she could not be identified
 युवती के शव को नागरिक अस्पताल में ले जाने के लिए गाड़ी में रखवाते सहारा रेस्क्यू टीम के सदस्यस
टोहाना। गांव लोहा खेड़ा क्षेत्र की नहर में युवती का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और सहारा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को निकालकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

मृतका की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच है। शव करीब 5 से 7 दिन पुराना है। युवती ने नीली जींस पहन रखी थी। गले में लाल धागे में ताबीज बंधा हुआ मिला है। एक हाथ में कड़ा और दूसरे हाथ की उंगली में छल्ला भी डाला हुआ है।
विज्ञापन

दोनों कानों में झुमके और पेट पर तागड़ी भी पहनी हुई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखवा दिया है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि युवती के शव को शिनाख्त के लिए रखवा दिया है, इसकी सूचना आसपास के थाने में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed