{"_id":"690ce1018f32621eef0b2590","slug":"the-body-of-a-teenager-who-had-left-home-to-eat-golgappas-was-found-in-the-bhakra-canal-four-days-later-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-143249-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गोलगप्पे खाने के लिए घर से निकले किशोर का शव चार दिन बाद भाखड़ा नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गोलगप्पे खाने के लिए घर से निकले किशोर का शव चार दिन बाद भाखड़ा नहर में मिला
Thu, 06 Nov 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक अर्शदीप का भाखड़ा में शव मिलने पर मौके पर पहुंची ग्रामीण और पुलिस टीम,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। गांव नंगल से दो नवंबर की शाम को घर से गोलगप्पे खाने के लिए निकले अर्शदीप (14) का शव वीरवार सुबह गांव से 4 किलोमीटर दूर लधुवास के करीब भाखड़ा नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। जांच में सिर पर चोट के हल्के निशान मिले हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को जांच के लिए बुलाया। अर्शदीप के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग की थी। इसी को देखते हुए शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पिता पूर्ण ने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को शाम 4 बजे के आसपास अर्शदीप अपने दादा दारी राम से 10 रुपये लेकर गोलगप्पे खाने के लिए घर से निकाल था। जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने अपने स्तर पर अर्शदीप की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्होंने इसकी सूचना ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी व डायल 112 को भी दी थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हंसराज का कहना है कि मृतक के पिता पूर्ण के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए शव अग्रोहा भेजा है। शुक्रवार को शव का शव का पोस्टमार्टम होगा, रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।