{"_id":"68fa64d7d952d92eb8087412","slug":"the-body-of-a-newborn-girl-was-found-on-the-roadside-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142450-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव
Thu, 23 Oct 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
जाखल । गांव चांदपुरा में वीरवार सुबह सड़क किनारे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। तुरंत बाद पुलिस की डायल 112 टीम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव के लिए जींद से सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया जिस पर टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गांव में इस घटना को लेकर रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने जाखल थाना प्रभारी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सुबह सैर के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा शव : ग्रामीणों ने बताया कि गांव के गुरुद्वारे की ओर जाने वाली सड़क पर नाली के पास एक नवजात बच्ची का शव देखा। घटना की सूचना पर सरपंच अमरीक सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य रामचंद्र सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जींद से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।