फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of a bank employee who drowned in a canal was found

Fatehabad News: नहर में डूबे बैंककर्मी का शव मिला

Fri, 06 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The body of a bank employee who drowned in a canal was found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना (फतेहाबाद)। सिद्धमुख भाखड़ा नहर में बुधवार देर शाम डूबे बैंककर्मी 23 वर्षीय हर्ष कुमार का शव शुक्रवार सुबह गोरखपुर और काजलहेड के बीच मिला। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा दिया।
शाम को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव लिलोन में शव का अंतिम संस्कार किया गया। हर्ष कुमार इंडस बैंक नरवाना में क्षेत्रीय सेल्समैन थे। करीब सात महीने पहले उनकी नौकरी लगी थी।
विज्ञापन

बुधवार को वह अपने सहयोगी आशीष के साथ सनियाना में बैंक की किस्तें लेने आए थे। इसी दौरान संदिग्ध हालात में भाखड़ा नहर में डूब गए। कुरुक्षेत्र निवासी आशीष ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव तेज था और हर्ष उसमें बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने चार गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। शुक्रवार सुबह हर्ष का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच अधिकारी चमन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।

शादी की चल रही थी तैयारी

हर्ष के पिता संतोष कुमार ने बताया कि बेटे की शादी की बात चल रही थी। लेकिन अब मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बेटे थे। अब हर्ष चला गया। शव जैसे ही गांव लिलोन पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। पौने सात बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed