फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bid failed, the OT was not ready, and a minor operation was performed on the first day

Fatehabad News: दाव फेल, ओटी नहीं तैयार, पहले दिन माइनर ऑपरेशन

Thu, 05 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The bid failed, the OT was not ready, and a minor operation was performed on the first day
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओटी का अधूरा पड़ा काम संवाद - फोटो : स्रोत : विभाग
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत वीरवार से शुरू हुआ सर्जिकल शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। जिला नागरिक अस्पताल में सिर्फ दो माइनर ऑपरेशन ही हो पाए। इसके अलावा टोहाना में एक सर्जरी हुई है। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) तैयार न होने के सर्जिकल शिविर नहीं लग पाए।
विज्ञापन


ओटी शुरू न होने से जनरल सर्जन को इमरजेंसी वार्ड में दो मरीजों के माइनर ऑपरेशन करने पड़े। इसके अलावा अस्पताल में नेत्र, ईएनटी और महिला रोग विशेषज्ञ से संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पाए। हालांकि सिविल सर्जन की तरफ से दावा किया गया था कि वीरवार दोपहर बाद शिविर शुरू किए जाएंगे लेकिन लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सर्जरी कक्ष तैयार न करने से यह शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


-

एक सप्ताह के लिए फिर शुरू हो सकती सिजेरियन डिलीवरी

नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का काम पूरा नहीं हुआ है और अभी इसमें 10 दिन का समय लग सकता है। वीरवार शाम को सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि एक बार दो कक्ष ऑपरेशन के लिए दिए जाएं। एक सप्ताह तक काम को रोका जाए और शिविर लगाए जाएं। ऐसे में सिजेरियन डिलीवरी भी शुरू की जाए। शिविर समाप्त होने के बाद फिर से काम शुरू किया जाए। नागरिक अस्पताल में रोजाना 4 से 5 सिजेरियन डिलीवरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में सर्जिकल शिविर शुरू किए जाएंगे। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की ओटी को शुक्रवार से शुरू करवा दिया जाएगा। शिविर के बाद फिर जो मरम्मत कार्य रह गया है उसे पूरा करवाया जाएगा।

- डॉ. बुधराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed