फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Bhuna waste disposal plant project will cost 3.62 crore

Fatehabad News: भूना में लगेगा कचरा निस्तारण प्लांट प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे `3.62 करोड़

Sun, 12 Apr 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The Bhuna waste disposal plant project will cost 3.62 crore
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर बने डंपिंग साइट पर इक्ट्ठा हुआ कचरा संवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय भूना में कचरा निस्तारण का प्लांट लगाने जा रहा है। वहां पर जिले के पांच शहरों का कचरा एकत्रित होगा और फिर उसका निस्तारण किया जाएगा। कचरा निस्तारण के लिए नगर निकाय तीन साल के लिए टेंडर लगा चुका है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 3.62 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अगर एजेंसी ठीक काम करेगी तो दो साल के लिए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


भूना में लगने वाले कचरा निस्तारण प्लांट में फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भूना, जाखल और रतिया क्षेत्र के संग्रह स्थल से कचरा पहुंचेगा। फिलहाल स्थिति ये है कि पिछले एक साल से कचरे का निस्तारण किसी भी शहर में नहीं हो रहा है। करीब 43 हजार टन कचरा एकत्रित हो चुका है। नगर निकाय ने पहले नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर इसके लिए टेंडर लगाए थे लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन


-

सीएम घोषणा में है शामिल

भूना में पहले कलस्टर स्तर का प्लांट लगाया जाना था, यहां पर करीब 24 एकड़ जगह प्रस्तावित है। ये प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। अब जिला नगर आयुक्त कार्यालय की तरफ से जिले के पांचों शहरों के लिए यहां पर कचरा निस्तारण की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

फतेहाबाद डंपिंग प्वाइंट भर चुका

शहर फतेहाबाद में तो नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका दिया हुआ है। यहां पर बीघड़ रोड पर बनाए गए तीन एकड़ जगह पर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा और दो एकड़ जगह ठेके पर ली गई है। फिलहाल स्थिति यह है कि दोनों जगह भर चुकी है यहां पर गीला और सूखा कचरे का अलग-अलग नहीं किया जा रहा है। कचरे में आए दिन आग भी लग रही है। कचरे के प्रबंधन में लापरवाही को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 64 लाख रुपये जुर्माना भी लगा चुका है। लेकिन स्थिति जस की तस है।

-

जानिए कहां कितना कचरा हुआ इक्ट्ठा

शहर कचरा जमा

फतेहाबाद 14600 टन

टोहाना 12775 टन

रतिया 8030 टन

भूना 5475 टन

जाखल 2555 टन

नोट : ये आंकडा अनुमानित है।

-

स्वच्छ सर्वेक्षण में लग सकता है झटका

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण जारी है। ऐसे में कचरे के निस्तारण के लिए प्रक्रिया टेंडर तक अटकी होने के कारण झटका लग सकता है। वजह यह है कि मुख्य कचरा संग्रह स्थल भरे होने के कारण सेकेंडरी प्वाइंट से भी समय पर उठान नहीं हो रहा है। सिटीजन फीडबैक में भी अंक कटौती हो सकती है।


-

भूना में कचरा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाना है। इस बारे में उच्च अधिकारियों की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। ये प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में भी शामिल है।

- कुमार सौरभ, सिटी टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed