फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The barns of the food donors should not be left empty

कुदरती मार : कहीं खाली न रह जाएं अन्नदाताओं के खलिहान

Fri, 22 Oct 2021 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, टोहाना
अमर उजाला नेटवर्क, टोहाना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The barns of the food donors should not be left empty
खेत में भरे पानी के बीच ही चारा लेकर जाता किसान। - फोटो : Fatehabad

नेशनल हाईवे 148-बी से दो किलोमीटर अंदर के रास्ते पर बसे गांव भीमेवाला के अन्नदाताओं पर कुदरती मार बड़ी भयंकर पड़ी है। ढाई हजार की आबादी वाले इस गांव के खेतीबाड़ी के कुल रकबे 1400 एकड़ में से 800 एकड़ में जलभराव की मार किसानों ने झेली है। बारिश का पानी भरा होने से किसान अगली फसल की बिजाई करने में भी असमर्थ नजर आ रहे हैं। किसानों की चिंता है कि इस बार कहीं खेत खाली न रह जाएं। किसान तो यहां तक कह रहे हैं कि इस कुदरती कहर के कारण गांव में अकाल जैसे हालात हो रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गांव के अंदर की तरफ जा रही सड़क पर थोड़ा चलते ही गांव के किसानों की बर्बादी की तस्वीरें साफ-साफ दिखाई पड़ने लगती हैं। सड़क के दोनों तरफ खेतों में भरा हुआ पानी नरमा व धान की फसल को पूरी तरह से निगल चुका है। गांव भीमेवाला टोहाना हलके की जाट बेल्ट का आखिरी गांव है। गांव के ज्यादातर लोगों का जीवन बसर खेतीबाड़ी पर ही आधारित है। सितंबर महीने में हुई मानसून की बारिश ने धान व नरमे की फसल पूरी तरह से तबाह कर दी है। गांव भीमेवाला के खेतों में अभी भी तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। भीमेवाला के साथ लगते हिसार जिले के उकलाना हलके के गांव बिठमड़ा में भी करीब एक हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पानी में डूबी हुई है। किसान प्रदीप नैन व रघुबीर सिंह ने बताया कि गांव भीमेवाला में करीब 800 एकड़ जमीन पर किसान जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। धान व नरमा की फसल पूरी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


गेहूं बिजाई के अभाव में एक हजार एकड़ से ज्यादा खेत रह सकते हैं खाली
अनुमान से ज्यादा मानसून की बारिश होने से इन खेतों में अब गेहूं की बिजाई हो पाना बहुत मुश्किल हो गया है। गांव के किसान सतपाल सिंह, बारू नैन, जिले सिंह, सूबे सिंह, मंगल सिंह, राजकुमार, ईश्वर, महासिंह, सुखविंदर, बेदु, रणधीर व राजबीर के खेतों में सबसे ज्यादा पानी भरा हुआ है। किसानों का कहना है कि अन्नदाता होने के बावजूद इस बार वह दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकासी का काम की गति बेहद धीमी
गांव भीमेवाला के खेतों से बारिश के पानी को निकालने का काम अभी तक सही तरीके से शुरू नहीं हो पाया है। खेतों में भरे पानी की निकासी बिठमड़ा माइनर में निकालने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस पाइप लाइन को चालू होने में अभी पांच से सात दिन तक और लगने की संभावना है।

किसानों का पिछले वर्ष का मुआवजा भी बाकी
किसानों का कहना है कि उनका पिछले वर्ष का मुआवजा भी अभी तक नहीं आया है। ऐसे में सरकारी मदद की उम्मीद भी कम ही है। अधिकारी तकनीकी कारणों का हवाला देकर मुआवजा में देरी को लेकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

सरकार को तत्काल मुआवजा देना चाहिए
गांव भीमेवाला में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। अधिकांश किसान जलभराव के कारण प्रभावित हुए हैं। फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार को तत्काल मुआवजा देना चाहिए।
प्रदीप कुमार, किसान, गांव भीमेवाला।

जलभराव से फसलें खराब हो गई हैं
हमारे गांव की आधी से ज्यादा कृषि भूमि पर जलभराव हो गया था। इससे फसलें खराब हो गई हैं। अगली फसल गेहूं की बिजाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
कृष्ण कुमार, किसान, गांव भीमेवाला।

ढाई से तीन फुट पानी भरा हुआ है
गांव में ढाई से तीन फुट पानी भरा हुआ है। मेरे खुद के 20 एकड़ के बाग में काफी नुकसान हो चुका है। हम तो प्रशासन के समक्ष इस फसल के साथ-साथ अगली फसल का मुआवजा देने की मांग भी रख रहे हैं ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके।

बारूराम, नंबरदार, गांव भीमेवाला।

गांव भीमेवाला में पानी निकासी का काम शुरू हो चुका है। खेतों पानी भी कम होने लगा है। किसानों के पिछले वर्ष के मुआवजे को लेकर पोर्टल पर जितनी भी तकनीकी अड़चनें थी, उनको दूर कर लिया गया है। अगले कुछ दिनों में किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।
डॉ. चिनार चहल, एसडीएम, टोहाना

गांव भीमेवाला के खेतों में हुए जलभराव का दृश्य।

गांव भीमेवाला के खेतों में हुए जलभराव का दृश्य।- फोटो : Fatehabad

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed