{"_id":"6a15db2dcfd86856a90546f0","slug":"the-bar-raised-the-issue-of-the-advocate-protection-act-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154548-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का उठाया मुद्दा
Tue, 26 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 26 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद बार एसोसिएशन में मौजूद बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता सुन
फतेहाबाद। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता सुनीता कल्सन मंगलवार को बार एसोसिएशन पहुंचीं। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गेरा ने सुनीता का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओं की ओर से सुमनलता सिवाच ने महिला वकीलों की समस्याओं एवं मांगों उनके समक्ष रखा तथा ज्ञापन सौंपा।
सुनीता से मांग की गई कि महिला वकीलों के लिए अलग से सुसज्जित बार रूम बनाया जाए जिसमें उनकी निजी एवं गोपनीय आवश्यकताओं से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके अतिरिक्त महिला अधिवक्ताओं के लिए स्वच्छ एवं समुचित शौचालय व्यवस्था की भी मांग उठाई गई। वहीं फतेहाबाद बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता जिले सिंह वर्मा ने अधिवक्ता सुनीता कल्सन को ज्ञापन सौंपते हुए वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग रखी।
बार के अध्यक्ष दिनेश गेरा ने संस्था ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सुनीता का सम्मान किया। अपने संबोधन में अधिवक्ता सुनीता ने कहा कि उनकी मांगों को बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा में प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के विषय में उन्होंने कहा कि वर्तमान में वकीलों की सुरक्षा के लिए यह कानून अत्यंत आवश्यक हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का प्रारूप तैयार किया जा चुका है लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा में अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता कुलदीप सिंह बौद्ध, एके होतलाव, जिले सिंह वर्मा, विनोद सैनी, सुधा रानी (पूर्व उपाध्यक्ष), नरेश सोनी (पूर्व अध्यक्ष), प्रदीप बेनीवाल (पूर्व अध्यक्ष), छोटूराम वर्मा, डीडी कसवां, शशि सिंह भोडिया खेड़ा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।