फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bank sealed the property of the lender for not repaying the loan

Fatehabad News: लोन न भरने पर बैंक ने कर्जदाता की प्राॅपर्टी बैंक ने किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
The bank sealed the property of the lender for not repaying the loan
फतेहाबाद। डीएसपी रोड पर एक तीन मंजिला बिल्डिंग को बुधवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा ने सील कर अपने कब्जे में ले लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजेश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस बल लेकर बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां बनी दुकान के शटर व सीढ़ी पर ताला जड़कर सील कर दिया। वहीं शटर पर दुकान को कब्जे में लेने संबंधी पोस्टर भी चस्पा कर दिया। हालांकि टीम ने कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

नोटिस में बैंक के हवाले से लिखा गया है कि यह संपत्ति मै. डिवाइन मिशन एजूकेशन ट्रस्ट के ऋण खाते में गिरवी रखी गई है और अब इस बिल्डिंग का फिजिकल कब्जा ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग पर करोड़ों रुपये का ऋण लिया हुआ था और एक करोड़ 10 लाख रुपये के आसपास रकम बकाया है, ऋण नहीं भरने पर बैंक ने बुधवार को यह कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजेश गर्ग के नेतृत्व में बैंक के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और इस प्राॅपर्टी को सील करके अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि इस ट्रस्ट ने बैंक से करोड़ों का ऋण ले रखा है और यह ऋण बैंक ऑफ बड़ौदा की हिसार शाखा से लिया था। बैंक अधिकारियों ने इसके अलावा कुछ भी बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed