{"_id":"6a4e9108a2c490d45905c8fc","slug":"the-attackers-fled-to-bikaner-after-the-murder-and-returned-a-day-later-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157056-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हत्या के बाद बीकानेर भागे थे हमलावर, एक दिन बाद लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हत्या के बाद बीकानेर भागे थे हमलावर, एक दिन बाद लौटे
Wed, 08 Jul 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी गांव खाराखेड़ी निवासी विनोद गोदारा, विक्रम और जिले सिंह उर्फ सेठी को रिमांड के दौरान पुलिस बीकानेर लेकर गई है। पुलिस ने मुकाम से आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि हथियार मुकाम में छिपाए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी विनोद और विक्रम भाई है और जिले सिंह चचेरा भाई है। हमले के बाद आरोपी राजस्थान के बीकानेर भाग गए थे। यहां पर आरोपियों की जमीन है। एक दिन यहां रुकने के बाद आरोपी वापस आए थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
खिलेरी के घर के बाहर गाड़ी लेकर गुजरने से थे खफा : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि अप्रैल माह में विनोद गोदारा और पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी व उसके परिवार का विवाद हुआ था। मामले में विनोद गोदारा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी और अब कुछ दिन पहले ही जेल बाहर आया था। पूछताछ में सामने आया है कि पूर्व सरपंच आरोपियों के घर के पास से गाड़ी लेकर गुजरता था, जिससे खफा थे।