फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The artisans performed by playing casks

आढ़तियों ने पीपे बजाकर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The artisans performed by playing casks
प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीद ई-ट्रेडिंग द्वारा करने के विरोध में फतेहाबाद के आढ़ती दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को दूसरे दिन भी कोई किसान गेहूं लेकर मंडियों में नहीं आया। आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर व्यापार मंडल के आढ़तियों ने सरकार को जगाने के लिए पीपे व थालियां बजाई। अनाज मंडी व्यापार मंडल ने मंडी में प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी जाकर सचिव को एच रजिस्ट्रर यानी बही-खाते सौंपे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद शर्मा ने कहा कि ई-खरीद का फैसला सरकार लेवल का है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस बार गेहूं की खरीद ई-ट्रेडिंग द्वारा करने का फैसला ले रखा है। इससे पूर्व सरकार की खरीद एजेंसियां आढ़तियों के माध्यम से गेहूं करती रही है। इस बार सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत खरीद करने का फैसला लिया था। जिसके तहत आढ़तियों की गेहूं की ई-पेेमेंट होगी और आढ़ती पूरी की पूरी राशि किसान के खाते में डालेगा। अनाज मंडी व्यापारमंडल एसोसिएशन को यह फैसला मंजूर नहीं था और उन्होंने सोमवार को मंडी में हड़ताल शुरू कर दी। सरकार के इस फैसले के विरोध में व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों के एच-रजिस्ट्रर यानी बही-खाते एकत्रित करके मार्केट कमेटी को सौंप दिए। व्यापार मंडल का मकसद था कि सरकार को यह संकेत दिया जाए कि इन शर्तो पर आढ़त का काम नहीं करना चाहते। तत्पश्चात अनाज मंडी के प्रधान सुभाष मुंजाल, सचिव रमेश तनेजा, उपप्रधान रमेश तनेजा, रविन्द्र बुढ़लाडिया और विजय कक्कड ने अनाज मंडी में मुनादी दी। व्यापार मंडल के कहने पर सभी व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर बरामदों में एकत्रित हो गए और सरकार को जगाने के लिए पीपे व थालियां बजाई। मंगलवार को फतेहाबाद की अनाज मंडी व मार्केट कमेटी से जुड़े खरीद केंद्रों पर कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं आया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह फैसला सरकार लेवल का है। इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। व्यापार मंडल के सचिव रमेश तनेजा ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पद्धति के तहत गेहूं की खरीद नहीं करती तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर गुरदीप सिंह, प्रेम मित्तल, पवन मुंजाल, अरुण मेहता, रवि मेहता, अजय मंगल के साथ-साथ अनाज मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान मोहन लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र खटक, राजेश कुमार, संदीप कुमार, सीताराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed