फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The arrow of the couple in boys and Payal in girls hit the target

Fatehabad News: लड़कों में युगल और लड़कियों में पायल का तीर लगा निशाने पर

Sun, 10 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The arrow of the couple in boys and Payal in girls hit the target
खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी
रतिया। गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उभरते खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फतेहाबाद तीरंदाजी संघ और गतका एसोसिएशन ऑफ फतेहाबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के युवा भागीदारी के लिए आए। सीनियर वर्ग में लड़कों में युगल और लड़कियों में पायल का तीर निशाने पर लगा।
विज्ञापन

पहले दिन के समापन समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन और पूर्व विधायक सरदार रविंदर सिंह बलियाला उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, संयम और टीम भावना भी सिखाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एकेडमी के प्रेसिडेंट कश्मीर सिंह, प्रिंसिपल जसबीर कौर, डायरेक्टर स्वर्ण सिंह, सीईओ गुरजीत सिंह, हेड कोच सुमित कुमार, तीरंदाजी कोच गुरजीत राजस्थान, गतका कोच परम सिंह और प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


तीरंदाजी के मुख्य परिणाम
इंडियन राउंड :
(सीनियर लड़के) : प्रथम- युगल सिंह, द्वितीय- अभिजीत सिंह, तृतीय- हरकेश।

सीनियर लड़कियां : प्रथम- पायल, द्वितीय- सान्वी, तृतीय- मेहकप्रीत।

रिकर्व राउंड
(लड़के): प्रथम- दीपक, द्वितीय- बबु, तृतीय- दूर्व भाटिया।

कंपाउंड राउंड
(जूनियर) : प्रथम- शक्षम, द्वितीय- सूर्यदेव सिंह।

गतका (लड़के) के परिणाम


गतका स्पर्धा में अंडर-11 वर्ग में नवदीप ने सिंगल सोटी में पहला स्थान पाया। अंडर-14 में गुरसिमरन सिंह और अंडर-17 में मनिंदर सिंह ने बाजी मारी। अंडर-19 में गुरप्रीत सिंह और अंडर-25 में हरसिमान सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-30 वर्ग में भूपिंदर सिंह प्रथम रहे।




गतका (लड़कियां) के परिणाम


लड़कियों के वर्ग में अंडर-11 में सुखमन कौर (सिंगल सोटी) और परनीत (डेमो) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 फारी सोटी में ममता और अंडर-19 में प्रेरणा ने प्रथम स्थान पाया, जबकि अंडर-25 में सुखजीत कौर विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed