{"_id":"6828d3c5cb5ee0af720c6f50","slug":"the-aim-of-making-sbi-marg-a-model-road-is-incomplete-fatehabad-news-c-21-hsr1019-628245-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसबीआई मार्ग को मॉडल रोड बनाने का लक्ष्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसबीआई मार्ग को मॉडल रोड बनाने का लक्ष्य अधूरा
Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर में निर्माणाधीन एसबीआई रोड में टूटे सीवरेज के ढक्कन।
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर में पिछले एक वर्ष से जारी एसबीआई रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसे मॉडल रोड बनाने के लिए 2.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने आरसीसी रोड तो बना दी लेकिन इस सड़क के दोनों ओर फूलदार पौधे, बेंच लगाने और डिवाइडर बनाने का काम अधूरा है। इससे राहगीर परेशान हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार नगर परिषद ने करीब तीन वर्ष पहले मॉडल रोड बनाने के लिए एसबीआई मार्ग का चयन किया था। तब इसे सुधारकर सजाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इस काम के बार-बार बंद होने के कारण यह काम पूरा नहीं हो पाया है।
इस कारण सरकारी गेहूं खरीद के दौरान किसानों को अनाज मंडी में उपज लाने में परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर लगे सीवरेज के ढक्कन बार-बार टूट रहे हैं। इस मार्ग से काताखेड़ी, बत्रा कॉलोनी, कुकड़वाली, सरवरपुर और अकांवाली आदि गांवों तक आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि सड़क बनने से पहले विभाग ने जलनिकासी के लिए लाइन डालने में देरी की थी। इस कारण कुछ दिनों तक निर्माण कार्य बंद रहा था।
विज्ञापन
एसबीआई रोड पर मेरी चाय की दुकान है। यह निर्माण कार्य धीमा होने के कारण एक साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। इससे आजकल धूल और बारिश होने पर कीचड़ से परेशानी होती है। - सुभाष शर्मा, दुकानदार।
-- -
एसबीआई रोड के निर्माण कार्य में देरी होने से पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों तक को नहीं भरा गया है। सीवरेज के ढक्कन भी बार-बार टूट रहे हैं। इससे वाहन चालकों को चोट लगने का खतरा है। - जोगिंद्र, कारोबारी।
-- -
इस रोड पर स्ट्रीट लाइट लग चुकी है लेकिन डिवाइडर बनाने, पौधे और टाइल लगाने का काम अधूरा है। इस कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। बारिश के दौरान कीचड़ जमा रहता है। - सुभाष शर्मा, प्रधान, रेहड़ी यूनियन।
::
आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। सड़क के निर्माण कार्य में हो देरी की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी। हर बाधा को दूर कर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। - संजय बिश्नोई, डीएमसी, फतेहाबाद।