फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The administration will conduct awareness campaigns in villages with low sex ratios.

Fatehabad News: कम लिंगानुपात वाले गांवों में प्रशासन चलाएगा जागरूकता अभियान

Fri, 10 Jul 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The administration will conduct awareness campaigns in villages with low sex ratios.
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक करते अ​धिकारी 
फतेहाबाद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें जिले में लिंगानुपात और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन पर विचार-विमर्श किया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों को दिशा-निर्देश देने पर चर्चा हुई। जून 2026 में जिला समुचित प्राधिकारी फतेहाबाद की टीमों ने विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के परिणामों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सिविल सर्जन बुधराम, जिला न्यायवादी देवेंद्र कुमार मित्तल, सहायक जिला न्यायवादी नवदीप बल्हारा, नोडल अधिकारी (पीएनडीटी) निरपाल चंद, नीति पूनिया, मनीष टुटेजा, वरुण मुंजाल, कानूनी सलाहकार विपिन सरदाना, जय सिंघल, कंप्यूटर सहायक रामनिवास और डीईओ पीएनडीटी दीपक कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में लिंगानुपात बेहतर बनाने के तरीकों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक गांव में ''''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'''' जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ये अभियान सरकार के निर्देशों के अनुसार आयोजित होंगे, जिससे लिंगानुपात में बेटियों की वृद्धि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed