फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The administration showed seriousness late in the matter of stubble burning.

Fatehabad News: पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने देरी से दिखाई गंभीरता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
The administration showed seriousness late in the matter of stubble burning.
फतेहाबाद शहर में छाया धुआं।
फतेहाबाद। धान की कटाई के समय पराली जलाने को लेकर प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा और अब जब गेहूं की बिजाई चल रही है, तो किसान प्रशासन के रोके नहीं रुक रहे हैं। जिले में पिछले दो माह में पराली जलाने के अब तक 461 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले साल इसी दिन 679 लोकेशन आई थी। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल लोकेशन कम हैं, लेकिन अगर नवंबर के पखवाड़े की बात की जाए तो सिर्फ एक दिन ही एक्यूआई 400 से कम रहा था, इसके बाद तो लगातार एक्यूआई का स्तर 400 के पार चल रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में बुधवार को भी हरसेक की रिकॉर्ड तोड़ लोकेशन आई है। हरसेक ने कृषि विभाग को 36 फायर लोकेशन भेजी। वहीं जिले में शाम होते की आसमान में धुएं की चादर बिछ गई। फतेहाबाद में अब तक पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर उन पर जुर्माने ही ठोक रही है। अब तक 239 किसानों को छह लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना ठोका जा चुका है। वहीं बुधवार को एक्यूआई का स्तर पर 352 रहा। फतेहाबाद में सबसे अधिक पराली टोहाना, रतिया, जाखल व भूना क्षेत्र में जलाई गई है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद एक्शन में आया प्रशासन
दो माह पहले से ही किसान पराली जलाने लगे थे। उस समय कृषि विभाग केवल किसानों के चालान काटने में लगा रहा। अक्तूबर के अंत तक आते-आते तो किसानों ने गेहूं बिजाई के चक्कर में पराली को पुरजोर से जलाना आरंभ कर दिया। पहले कृषि विभाग ढीला दिखाई दिया और प्रशासन ने भी कोई कड़े प्रयास नहीं किए, लेकिन अब जब सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषित राज्यों को फटकार लगाई है तो पूरा प्रशासनिक अमला व पुलिस भी फील्ड में उतर गई। अभी तक किसी भी किसान पर पराली जलाने के मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि उपायुक्त ने मंगलवार को हुई बैठक में अधिकारियों को साफ कहा है कि अगर कोई किसान पराली जलाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जला रहे हैं पराली
किसानों द्वारा पराली जलाने के तीन कारण हैं। पहला जब फसल कटाई शुरू हुई तो प्रशासन किसानों को समय पर बेलर उपलब्ध नहीं करवा पाया। यहां से कई बेलर संचालक दूसरे जिलों में गए हुए थे, जिनको बाद में कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। फतेहाबाद से 60 बेलर संचालक फतेहाबाद में फसल कटाई के दौरान जिले से बाहर थे। दूसरा कई किसान ऐसे भी थे, जो पराली प्रबंधन की ओर बढ़ना ही नहीं चाहते थे, कई किसानों ने तो बेलर से पराली की गांठें बनवाने के बाद भी उनको आग लगा दी थी। तीसरा गेहूं बिजाई का समय 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक था। गेहूं बिजाई के चक्कर में किसानों ने इस अवधि के दौरान ही सबसे अधिक पराली जलाई है।


-------------------------------------------किसानों को जागरूक किया जा रहा है और जो किसान पराली जला रहे हैं, कृषि विभाग उनके खिलाफ जुर्माना भी किया जा रहा है। अब पुलिस के साथ भी अधिकारी खेतों में जल रही पराली को बुझवाकर किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहे हैं। अभी तक किसी भी किसान पर केस दर्ज नहीं हुआ है।
-डॉ. राकेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed