{"_id":"644962c40559a0f96002e566","slug":"the-administration-removed-the-statue-in-the-morning-also-broke-the-old-room-fatehabad-news-c-21-1-116714-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रशासन ने अलसुबह हटवाई प्रतिमा, पुराने कमरे को भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रशासन ने अलसुबह हटवाई प्रतिमा, पुराने कमरे को भी तोड़ा
विज्ञापन
भूना में प्रतिमा हटाने के दौरान मौजूद भारी पुलिस बल।
भूना । हिसार रोड पर नगरपालिका की खाली पड़ी करोड़ों रुपये की विवादित जमीन पर 23 अप्रैल को कुछ लोगों द्वारा लगाई गई भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा प्रशासन ने बुधवार अलसुबह चार बजे उठवा दी। यहां बने पुराने कमरे को भी बुलडोजर से तोड़वा दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम उस समय दिया, जब प्रतिमा के पास कोई मौजूद नहीं था। पुलिस स्टेशन में अलसुबह तीन बजे भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम राजेश कुमार के आदेशानुसार डीएमसी अजय चोपड़ा, डीएसपी जुगल किशोर, डीएसपी शाकिर हुसैन, डीएसपी शुक्रपाल की मौजूदगी में नगरपालिका की खसरा नंबर 932 की 1522 गज जमीन पर लगाई गई प्रतिमा को सम्मानजनक रूप से कर्मचारी ले गए। बाद में मौके से अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ कर दिया गया।
यह था पूरा मामला
दरअसल, नगरपालिका भूना में 7 अप्रैल को विभिन्न मुद्दों को लेकर एजेंडा बैठक बुलाई गई थी। चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा की अध्यक्षता में बैठक के दौरान 342 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए थे। अनुसूचित जाति के लोग भी एजेंडा बैठक के दिन अपने समाज के लिए कम्युनिटी सेंटर, बदहाल सड़कों व गलियों के सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए थे। उनकी समस्या की अनदेखी हुई तो वह नगरपालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन व चेयरपर्सन पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाकर नारेबाजी की थी। इसके बाद 23 अप्रैल को एससी समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा लगाकर आश्रम और धर्मशाला का निर्माण करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे भाग में 1500 गज जमीन से कब्जा करवाएंगे खाली, 9 को दिए नोटिस
नगरपालिका सचिव जतिंद्र शर्मा व मुख्य अभियंता जोगिंदर सिंधू ने बताया कि खसरा नंबर 932 में नगरपालिका की जमीन पर 9 लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसलिए उन्हें नोटिस देकर 3 दिनों के अंदर-अंदर कब्जा खाली करने के लिए हिदायत दी गई है। वरना नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 181 के अवहेलना के चलते अवैध कब्जा हटाया जाएगा और खर्च भी वसूला जाएगा। नगरपालिका प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
प्रशासन ने किया कायरतापूर्ण काम : भानखुड़
भीम आर्मी मिशन के प्रदेश महासचिव एवं हिसार के जिलाध्यक्ष प्रदीप भानखुड़ ने कहा कि बुधवार अलसुबह अंधेरे में ही भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा को उठा लिया है। प्रशासन ने कायरता व बुजदिली का काम किया है। अगर प्रशासन में हिम्मत थी तो जब लोग मौके पर बैठे थे, उस दौरान कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को भीम आर्मी मिशन की टीम प्रदेशभर से फतेहाबाद में पहुंचेगी और इस हरकत पर खुलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उस दिन डीसी का घेराव भी किया जा सकता है।
कोट
नगरपालिका की जमीन पर कुछ लोगों ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा लगाकर कब्जा करने की कोशिश की थी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा को सम्मानजनक तरीके से उठाकर दूसरी जगह रख दिया है। फिलहाल इलाके में शांति है और विशेष नजर रखी जा रही है। अगर किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
-जुगलकिशोर, डीएसपी