{"_id":"68bb1cd24bb3218b1305c747","slug":"the-administration-is-busy-in-draining-out-the-water-the-situation-is-expected-to-be-normal-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139842-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी की निकासी में जुटा रहा प्रशासन, आज हालात सामान्य होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी की निकासी में जुटा रहा प्रशासन, आज हालात सामान्य होने की उम्मीद
Fri, 05 Sep 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
भूना में पानी निकालने का किया जा रहा प्रयास
भूना। जलभराव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अधिकारियों की निगरानी में इंजीनियरिंग विंग की मेहनत के बाद शहीद उधम सिंह चौक से लेकर पुराना बाजार और गुरुद्वारा साहिब तक, शहीद भगत सिंह पार्क और नेहरू पार्क इलाके से पूरी तरह पानी निकाल दिया गया है।
वहीं सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर पहले जहां दो फीट तक पानी जमा था, अब वहां शहीद चंद्रशेखर पार्क तक सिर्फ आधा फीट पानी बचा है। हिसार रोड स्थित अग्रसेन चौक से लेकर बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज तक के हिस्से में अब भी तीन फुट से ज्यादा पानी जमा है। मॉडल टाउन, चंदन नगर, वार्ड नंबर 11, धमीजा कॉलोनी, श्याम विहार, मातूराम कॉलोनी और ढाणी सांचला-भोजराज रोड जैसे क्षेत्रों में भी पानी नाममात्र ही कम हुआ है।
हाई पावर मोटरों से पानी निकासी: नोडल अधिकारी व डीएमसी संजय बिश्नोई ने बताया कि शनिवार दोपहर तक हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। शहर में पांच हैवी इलेक्ट्रिक मोटर पंपसेट, 20 से ज्यादा ट्रैक्टर वर्मा पंप, दो इंजन पंप, 20 हजार फुट फ्लेक्सी पाइप, प्लास्टिक हार्ड पाइप और मेटल पाइप की मदद से जल निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह सारा काम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगर पालिका की निगरानी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
हाई पावर मोटरों से हो रही पानी निकासी
जलभराव के नोडल अधिकारी व डीएमसी संजय बिश्नोई ने बताया कि शनिवार दोपहर तक हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। शहर में पांच हैवी इलेक्ट्रिक मोटर पंपसेट, 20 से ज्यादा ट्रैक्टर वर्मा पंप, दो इंजन पंप, 20 हजार फुट फ्लेक्सी पाइप, प्लास्टिक हार्ड पाइप और मेटल पाइप की मदद से जल निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह सारा काम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगर पालिका की निगरानी में किया जा रहा है।
-
जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि, वाइस चेयरमैन और कई पार्षद जलभराव से निपटने के लिए लगातार मैदान में डटे हुए हैं। कई जनप्रतिनिधि रात्रि को भी जागकर अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि शनिवार तक शहर से पानी पूरी तरह निकल जाएगा और लोग सामान्य जीवन में लौट सकेंगे।
-
जिलाध्यक्ष ने डीसी को बताई समस्याएं, बोले पंप सेट उपलब्ध करवाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने उपायुक्त मनदीप कौर से शुक्रवार को मुलाकात की। जोड़ा ने डीसी को किसानों व आमजन की समस्याओं से अवगत करवाया तथा प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द मदद और राहत पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ढाणियों व खेतों में कई जगहों पर पानी निकासी के लिए न पंप सेट है ओर न पाइप हैं। कई जगहों पर तेल तक नहीं है। इन जगहों पर संसाधन उपलब्ध करवाएं ताकि पानी निकासी हो सके।
-
पूर्व विधायक एक दिन बाद पहुंचे जायजा लेने
पूर्व विधायक दुड़ाराम हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज चैनल टूटने से प्रभावित गांव ढाबीकलां, रामसरा, जांडवाला बागड़, ठुइयां, गदली, भट्टूकलां, चिन्दड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी, कुम्हारिया और भोडा होशनाक सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हालात का जायजा लिया।