फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused robber with an illegal pistol has been apprehended; there are already eight cases registered against him.

Fatehabad News: अवैध पिस्तौल सहित आरोपी डाकू काबू, पहले से दर्ज हैं आठ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The accused robber with an illegal pistol has been apprehended; there are already eight cases registered against him.
फतेहाबाद। पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार सहित आरोपी जशन सिंह उर्फ डाकू को गिरफ्तार किया है। सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम रतिया चुंगी से गांव अयालकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब टीम हिसार-सिरसा बाईपास के पास पहुंची, तो एक युवक पुलिस गाड़ी को देखकर संदिग्ध रूप से भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसे तुरंत काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी पहचान जशन सिंह उर्फ डाकू निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद के रूप में बताई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अवैध .315 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही बरामद हथियार और कारतूस को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से 8 अभियोग दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed