फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of planning the murder and providing bike and weapons was caught

Fatehabad News: हत्या के लिए योजना बनाकर बाइक और हथियार उपलब्ध करवाने का आरोपी पकड़ा

Mon, 12 Aug 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused of planning the murder and providing bike and weapons was caught
फतेहाबाद में हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिस कर्मचारी व सा​थ
फतेहाबाद। सतीश कॉलोनी के पास काठमंडी निवासी हुए बलराज उर्फ गोली हत्याकांड मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ईश्वर निवासी नुहियांवाली सिरसा के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल 9 एमएम व दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी हत्या की योजना बनाने और बाइक उपलब्ध करवाने में शामिल था।
विज्ञापन

आरोपी ईश्वर पहले पकड़े गए आरोपी अबोहर निवासी बिंदू का साथी है। आरोपी ने शूटरों को पिस्तौल उपलब्ध करवाया था। वारदात के बाद आरोपियों को भगाने में ईश्वर ने मदद की थी। शूटर बाइक और पिस्तौल ईश्वर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में मास्टरमाइंड आरोपी बलराज उर्फ बबलू, विकास उर्फ गोलू, मुकेश उर्फ मुकेशिया, संजय उर्फ संजू व बिंदू कुमार समेत 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

बलराज की रंजिशन की गई थी हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि बहबलपुर निवासी बलराज उर्फ बल्लू और बलराज उर्फ गोली के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में बलराज उर्फ गोली ने बलराज उर्फ बल्लू की टांग तोड़ दी थी। इसी रंजिश के चलते 15 जून की शाम को जब बलराज उर्फ गोली स्वामी नगर की तरफ से आ रहा था और अपने घर जा रहा था तो सतीश कॉलोनी के पास फायरिंग की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग पांच टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को जून में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि 14वें आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादुलशहर में दिए गए थे पिस्तौल और बाइक

जांच अधिकारी कश्मीर सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया है कि शूटर वारदात के बाद सादुलशहर पहुंचे थे। यहां पर आरोपी ईश्वर पहले से मौजूद था। शूटर ईश्वर को पिस्तौल और बाइक देकर फरार हो गए थे। आरोपी ईश्वर के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर संबंधित थाने से रिपोर्ट मांगी गई है।


काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली की हत्या मामले में एक और आरोपी पकड़ा है। आरोपी साजिश में शामिल था। कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- जयपाल सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed