{"_id":"6758a2348a5854afc80c1584","slug":"the-accused-of-getting-the-general-eligibility-test-conducted-by-someone-else-in-his-place-was-included-in-the-investigation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126216-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अपनी जगह दूसरे से सामान्य पात्रता परीक्षा दिलवाने का आरोपी जांच में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अपनी जगह दूसरे से सामान्य पात्रता परीक्षा दिलवाने का आरोपी जांच में किया शामिल
Wed, 11 Dec 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपनी जगह दूसरे से सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की परीक्षा दिलवाने के मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को जांच में शामिल किया है। आरोपी की पहचान बैजलपुर निवासी सुखबीर सिंह उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।
फिलहाल आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। थाना शहर प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि 27 अक्तूबर 2023 को थाना प्रभारी सदर हिसार के निरीक्षक सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार जिला फतेहाबाद के गांव बैजलपुर निवासी सचिन के स्थान पर ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते समय फुलां निवासी संदीप कुमार को काबू किया था।
हिसार पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ 22 अक्तूबर 23 को केस दर्ज किया था। पुलिस की पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसने 21 अक्तूबर को बैजलपुर निवासी सुखबीर के स्थान पर डीएवी स्कूल फतेहाबाद में फर्जी उम्मीदवार बनकर सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा भी दी है। इस बयान के आधार पर हिसार एसएचओ ने फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शहर फतेहाबाद पुलिस ने संदीप और सुखबीर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।