फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of duping a hotel management student in the name of a job in an airlines was arrested from UP

Fatehabad News: नौकरी के नाम पर छात्रा को ठगने का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused of duping a hotel management student in the name of a job in an airlines was arrested from UP
फतेहाबाद। एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर होटल मैनेजमेंट की छात्रा से 1 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुधीर गौतम उर्फ अनुज निवासी खालिदपुर, जिला बहराइच, यूपी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 26 दिसंबर को गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी लड़की सिमरन के पास फोन आया कि उसका चयन विस्तारा एयरलाइंस में हो गया है। उसे सिक्योरिटी के तौर पर 15 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद सिमरन ने अपने एसबीआई बैंक खाते से माधव राम नामक व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोबारा सिमरन से इंश्योरेंस के नाम पर 20550 रुपये मांगे गए जो कि उसने ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे मेल आई कि उसका आधा इंश्योरेंस हुआ है, उसे 20 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे। सिमरन ने जमा करवा दिए। इसके बाद नवंबर 2024 में केबिन अप्रूवल के नाम पर उससे 5490 रुपये मांगे तो सिमरन ने यह राशि भी भेज दी। इसके बाद अलग-अलग बहानों से साइबर ठगों ने उसकी लड़की से 1 लाख 70 हजार 228 रुपये हड़प लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई सुमित ने आरोपी सुराग जुटाते हुए उसे यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed