फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of depositing money into an account was arrested, and one lakh rupees were recovered

Fatehabad News: खाते में राशि डलवाने का आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद

Sun, 28 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The accused of depositing money into an account was arrested, and one lakh rupees were recovered
फतेहाबाद। फसल मुआवजा वितरण घोटाले में इकोनॉमिक सेल ने खाते में राशि डलवाने के आरोपी गांव बड़ोपल निवासी शेर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 31 मई को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में राज्य सरकार की ओर से खरीफ वर्ष 2021 की फसल खराबी क्षतिपूर्ति के लिए लगभग 4.25 करोड़ की राशि प्रभावित किसानों को बांटी जानी थी। जांच में पाया गया कि किसानों के स्थान पर निजी व्यक्तियों के खातों में अवैध रूप से लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। गांव बड़ोपल के पटवारी और उसके निजी सहायकों ने कानूनगो, नायब तहसीलदार/तहसीलदार के साथ मिलीभगत कर फर्जी बीमा क्लेम फार्म भरवाए और मुआवजा राशि का गबन किया।
विज्ञापन




इस साजिश के तहत शेर सिंह और उसके परिजनों के खातों में भी अनुचित लाभ पहुंचाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जीवाड़ा कर कई अन्य व्यक्तियों को भी सरकारी धन का लाभ दिलाया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed