{"_id":"68e6a428659b14f67f0acf82","slug":"the-accused-in-the-sisters-murder-case-was-produced-in-court-and-remanded-for-one-day-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141759-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बहन के हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया, एक दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बहन के हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया, एक दिन के रिमांड पर भेजा
Wed, 08 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में बहन राधिका की हत्या के आरोपी मानसा के गांव झंडाकलां निवासी हसनप्रीत उर्फ मोंटी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हथियार बरामद करेगी, जिससे वार किए गए थे। इसके अलावा कारणों का भी पता लगाना है।
हालांकि अभी तक पुलिस पूछताछ में ये ही सामने आया है कि हसनप्रीत अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था और सोमवार को आपसी कहासुनी के दौरान सोटे से सिर पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई थी। राधिका ने सिरसा के सुचान कोटली निवासी युवक से विवाह किया था और वह फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रह रही थी। भाई हसनप्रीत अपनी बहन के पास आया हुआ था।