फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused caught for possessing fake medicines was sent on two-day remand

Fatehabad News: नकली दवाएं रखने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी दो दिन के रिमांड पर भेजा

Thu, 08 May 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 08 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The accused caught for possessing fake medicines was sent on two-day remand
फतेहाबाद। ड्रग कंट्रोलर और पुलिस विभाग की टीम ने बुधवार को एक दवा विक्रेता को नकली दवाएं रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी सुंदर नगर निवासी सुमित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस और ड्रग विभाग की टीम पूछताछ करेगी कि कहां से दवाई लाया था और मुख्य सप्लायर कौन है। जिला ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा ने बताया कि आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। ड्रग विभाग की टीम ने जनवरी 2024 में आरोपी की दुकान से दवाओं के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान सैंपल फेल पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed