फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused arrested for giving shelter to the killers of the teacher in the hotel

शिक्षक के हत्यारोपियों को होटल में शरण देने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for giving shelter to the killers of the teacher in the hotel
गांव रामसरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक मार्च को शिक्षक जितेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी हांसी के गांव अनीपुर निवासी रविंद्र उर्फ मोनू उर्फ चिक्कू को काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के रावतसर लघुआना से पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया है कि शिक्षक पर गोली चलाने के आरोपी घटना के बाद आरोपी रविंद्र के राजस्थान स्थित होटल में रुके थे। रविंद्र ने हत्यारोपियों को शरण दी थी।
विज्ञापन

शिक्षक हत्या मामले में आरोपी चूलीकलां निवासी विनोद, गोरखपुर निवासी विकास तथा सिरसा निवासी कन्हैया को पकड़ा जा चुका है। तीनों आरोपी पहले से पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास से वारदात के दौरान डाले गए कपड़े और जूते बरामद किए हैं। आरोपी विकास ने कपड़े और जूते राजस्थान के भिरानी के गांव दानड़ी में मुर्गी फार्म के पास छिपा रखे थे। इसके अलावा आरोपी विनोद और कन्हैया से पुलिस बरामदगी कर चुकी है। मामले में मुख्य साजिश कर्ता आरोपी खैरमपुर निवासी राकेश तथा गोली चलाने का आरोपी अनिल फरार है। शिक्षक जितेंद्र पर आरोपी विकास तथा अनिल ने गोली चलाई थी।
विज्ञापन

अब सीआईए करेगी आगे की जांच
शिक्षक हत्याकांड में छह आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी राकेश और अनिल फरार है। अब आगे की जांच पुलिस विभाग ने सीआईए को सौंपी है। सीआईए आगे की जांच करेगी। रिमांड पर लिए गए आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed