{"_id":"5e7258888ebc3e768d06326c","slug":"test-patient-corona-suspected-fatehabad-news-rtk547446928","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रवासियों में नहीं मिले कोरोना के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ प्रवासियों में नहीं मिले कोरोना के लक्षण
विज्ञापन
कोरोना वायरस का देश भर में अलर्ट जारी है और हर व्यक्ति सहमा हुआ है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से पहुंचे आठ प्रवासी भारतीयों की स्क्रीनिंग की है। चार प्रवासी भारतीयों की स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से तथा चार प्रवासी भारतीयों ने खुद आकर स्क्रीनिंग करवाई है। जांच के दौरान किसी भी प्रवासी भारतीय में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से चार प्रवासी भारतीयों की सूची पहुंची। इनमें सिंगापुर, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया व थाइलैंड के प्रवासी भारतीय शामिल है। बुधवार को टीम ने संबंधित प्रवासी भारतीयों की जांच की लेकिन कोई लक्षण नहीं मिला। बुधवार को ही चार प्रवासी भारतीयों ने खुद आकर स्क्रीनिंग करवाई, जिनमें तीन न्यूजीलैंड और एक आस्ट्रेलिया का प्रवासी भारतीय शामिल है। टीम ने इनकी भी कोरोना वायरस को लेकर स्क्रीनिंग की लेकिन कोई लक्षण नहीं मिला।
आस्ट्रेलिया से लौटे प्रवासी भारतीय को डीसी ने भेजा अस्पताल
जानकारी के अनुसार आस्ट्रेलिया से छह मार्च को लौटा एक व्यक्ति बुधवार को किसी काम से डीसी दफ्तर गया था। डीसी रविप्रकाश गुप्ता को बातचीत में जब ये पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति छह मार्च को ही आस्ट्रेलिया से लौटा है तो उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल को फोन कर उपरोक्त व्यक्ति की स्क्रीनिंग के लिए उसे सिविल अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
अब तक 60 प्रवासी भारतीयों की हो चुकी है स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस अलर्ट के बाद अब तक एक विदेशी महिला समेत 60 प्रवासी भारतीयों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर पांच सैंपल भेजे जा चुके हैं, सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं। इसमें इटली से आया दो साल का बच्चा, दुबई से आए मां-बेटी, मलेशिया से आए युवक, चीन के वुहान से आए एमबीबीएस डॉक्टर का सैंपल भेजा गया था।
बुधवार को आठ प्रवासी भारतीयों की स्क्रीनिंग की गई, किसी भी व्यक्ति में लक्षण नहीं मिले हैं। हम लगातार लोगों को जागरूक करें, टीमें बनाई गई हैं।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद।