फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tenth class examination result of 6 schools in the district is less than 50 percent, 11 got 100 percent

Fatehabad News: जिले के 6 स्कूलों का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से कम, 11 ने सौ फीसदी पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tenth class examination result of 6 schools in the district is less than 50 percent, 11 got 100 percent
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के खराब परीक्षा परिणाम वाले सरकारी स्कूलों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिले के 6 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनका कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से भी कम रहा है और बारहवीं में जिले का एक स्कूल है जिसका प्रदर्शन खराब रहा है। निदेशालय स्कूलों के मुखियाओं से जवाब तलब कर सकता है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा में जिले के 11 स्कूल ऐसे है जिनका परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। जबकि मार्च 2022 में दो ही स्कूल ऐसे थे जिसका परिणाम 100 फीसदी रहा था जबकि इस बार 11 ने सौ फीसदी परिणाम के साथ मुकाम हासिल किया है। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के पांच स्कूलों ने रिकॉर्ड कायम रखा है। पिछले साल भी इन पांच स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा था और इस बार भी इन स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा में इन स्कूलों का 50 प्रतिशत से कम रहा परीक्षा परिणाम
खंड स्कूल मार्च 2023 मार्च 2022
फतेहाबाद राजकीय हाई स्कूल भोड़ियाखेड़ा 38.09 52.00
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी टोहाना 44.74 50.66
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी एमपी सौत्र 45.05 42.03
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी महमड़ा 46.29 44.00
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी टोहानामंडी 46.7 22.8
रतिया राजकीय हाई लाली 48.27 52.5
कक्षा दसवीं में इन स्कूलों का रहा 100 फीसदी परिणाम
खंड स्कूल मार्च 2023 मार्च 2022
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी सनियाना 100 82.14
भट्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी बोदीवाली 100 67.39
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी धोलू 100 87.27
भट्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी जांडवाला बागड़ 100 66.67
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी बोस्ती 100 91.23
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी सांचला 100 100
रतिया राजकीय हाई अलीपुरबरोटा 100 82.86
भूना राजकीय हाई टिब्बी 100 86.96
भूना आरोही मॉडल डूल्ट 100 100
फतेहाबाद आरोही मॉडल बनगांव 100 77.5
टोहाना आरोही मॉडल कंहेड़ी 100 100
कक्षा बारहवीं में 50 प्रतिशत से कम रहा परिणाम
खंड स्कूल नाम मार्च 2023 मार्च 2022
टोहाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना मंडी 42.31 100
कक्षा बारहवीं में इन स्कूलों का रहा सौ फीसदी परिणाम
ब्लाक स्कूल का नाम मार्च 2023 मार्च 2023
भट्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी ढाबी कलां 100 100
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी झलनियां 100 100
भट़्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी रामसरा 100 100
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी बनगांव 100 100
टोहाना आरोही मॉडल कंहड़ी 100 100
जिले के सरकारी स्कूलों की ये रही स्थिति
प्रतिशत दसवीं बारहवीं
0-50 6 2
50-60 15 7
60-80 47 21
80-100 77 66
कुल 145 96
अब जाने पिछले कुछ सालों का बोर्ड का परिणाम
वर्ष बारहवीं दसवीं
2017-18 68.08 48.99
2018-19 79.92 56.82
2019-20 83.89 69.77
2020-21 100 100
2021-22 89.69 69.75
2022-23 87.03 72.40
आरोही मॉडल स्कूलों का सौ फीसदी रहा परिणाम
जिले के तीन आरोही मॉडल स्कूल ऐसे है जिनका परिणाम सौ फीसदी रहा है। डूल्ट, बनगांव और कंहड़ी के आरोही मॉडल स्कूलों का दसवीं कक्षा का परिणाम सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग निदेशालय ने 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले और सौ फीसदी परिणाम वाले स्कूलों रिपोर्ट मांगी थी। निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed