फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tent house owner dies in road accident

सड़क हादसे में टैंट हाऊस मालिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Tent house owner dies in road accident
टोहाना। शहर के एक टेंट हाउस संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक के चचेरे भाई हैप्पी सिंगला ने बताया कि उनके चाचा का लड़का विशाल सिंगला शहर में टेंट हाउस का काम करता है। शनिवार को गांव कन्हड़ी में किसी लड़की की शादी थी। विशाल देर रात वर्करों के साथ वहां से टाटा-एस गाड़ी में टेंट का सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते मे फते सिंह के ढाबे के पास ड्राइवर को सामने से किसी वाहन की लाइट लगने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण ड्राइवर से टाटा-एस गाड़ी असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। विशाल ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा था। गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद विशाल की सीट के साथ लगती गाड़ी की खिड़की खुल गई व विशाल सड़क पर जा गिरा व उसके बाद गाड़ी पलटकर विशाल पर जा गिरी। गाड़ी के नीचे दबने से विशाल की मौत हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed