{"_id":"9bad2d122f3c7f0c1d4362e0381dbbdd","slug":"tension-has-been-a-full-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली हुई गुल टेंशन रही फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली हुई गुल टेंशन रही फुल
fatehabad
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद में रविवार रात से बिजली संकट के कारण लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। रविवार रात को रतिया रोड पर 33 केवी सबस्टेशन में वैक्युम सर्किट ब्रेकर(वीसीबी) फटने से लाइट सोमवार रात तक नहीं आई। वहीं रात को ही शहरी 33 केवी सबस्टेशन में जंपर टूट गया। पूरे शहर में दो घंटे ब्लैक आउट था। गर्मी के कारण लोगों को बुरा हाल था। उधर सोमवार को बाईपास पर तारों की कसाई के कारण भी पूरे दिन लाइट गुल रही।
विज्ञापन
गांव अयालकी स्थित 33केवी सबस्टेशन पर रविवार रात करीब 9 बजे वैक्युम सर्किट ब्रेकर(वीसीबी) फट गया। जिस कारण पावर हाउस में आग लग गई। कर्मचारी आग बुझाने में नाकामयाब रहे और सर्किट ब्रेकर डैमेज हो गया। पावर हाउस मे आग लगने के कारण गांव नूरकी अली के दोनों फीडर, गांव झाड़साहिब, गांव जांडवाला व गांव चनकोठी में सोमवार रात तक भी लाइट नहीं आई।
विज्ञापन
जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण लोगों के घरों मेें चूल्हे भी नहीं जले। धान की खेती कर रहे किसानों पर तो जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो क्योंकि पानी की किल्लत के कारण पहले ही धान सूख रहा था।
विज्ञापन
घरेलू काम काज के लिए दी गई बिजली
उधर निगम का दावा है कि सोमवार शाम को कुछ घंटों के लिए घरेलू बिजली दी गई। ताकि लोग अपना घरेलू कामकाज निपटा सके। रतिया बिजली निगम सब अर्बन के जेई भोला सिंह ने कहा कि मशीनें जल जाने के कारण सेंट्रल स्टोर से पार्ट्स मंगवाए गए हैं। उसके बाद बिजली चालू हो जाएगी।
जबकि निगम के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र लांबा ने बताया कि वैक्युम सर्किट ब्रेकर(वीसीबी) फट गया है। जिसे डबवाली स्टोर से मंगवाया गया है। इसके अलावा प्रभावित गांवों में अन्य फीडरों से कुछ घंटों के लिए बारी-बारी घरेलू प्रयोग के लिए बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वीसीबी फटने की जांच की जाएगी।
जंपर टूटा, रात दो घंटे तक नहीं आई लाइट
शहर के भट्टू रोड पर स्थित 33 केवी सबस्टेशन में रविवार रात 11 बजे जंपर टूट गया। जिस कारण बिजली गुल हो गई। बिजली करीब 1 बजे आई। तब तक लोग त्राहि-त्राहि करते रहे। निगम के एसडीओ शिवराज चौहान ने बताया कि पावरहाउस में दिक्कत थी। दो घंटों में मेंटेनेंस कर दी गई। उसके बाद बिजली चालू कर दी गई। जबकि कार्यकारी अभियंता विजेंद्र लांबा ने बताया कि ज्यादा लोड के कारण जंपर टूटा था।
सोमवार पूरा दिन नहीं आई लाइट, मशीनें रही ठप्प, कारीगर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे -:
सोमवार सुबह पूरे शहर में बिजली गायब हो गई। जिसका मुख्य कारण बाईपास पर बिजली की तारें ठीक करना बताया गया। बिजली करीब 4 बजे चालू हो सकी। पूरा दिन बिजली ना होने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। बिजली से जुड़े छोटे उद्योग धंधे वाले कारीगर पूरा दिन बेेकार बैठे दिखाई दिए।
बिजली तारों की कसाई का कार्य रहा जारी
निगम के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह ने बताया कि भट्टू रोड से सिरसा की तरफ निकलने वाले बाईपास पर हाइट ऊंची हो जाने के कारण बिजली की तारें नीचे लटक रहीं थी। किसी भी हादसे की आशंका के चलते निगम ने इसकी कसाई करनी थी। सोमवार को सुबह 9 बजे तारों की कसाई का काम शुरू किया गया। पूरा दिन कर्मचारी इसी काम में जुटे रहे। इसका बाकायदा परमिट लिया गया था। बिजली संकट के कारण सोमवार को बिजली से चालित मशीनें बंद रहीं।
दिनभर खाली रहे मजदूर
इससे जुड़े कारोबारी अपने कारखानों, छोटे उद्योगों के बाहर हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखाई दिए। वेल्डिंग का काम करने वाले रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने काम को ठेके पर दे रखा है। लाइट ना होने पर मशीनें चल नहीं पाई ओर कारीगर पूरा दिन खाली रहे।
जबकि कारीगर नसीब ने बताया कि वह ठेके पर काम करता है आज बिजली न होने के कारण मशीन चली नहीं और वह भूखे मरने को मजबूर है। इसी तरह आटा चक्की, आटो गैराज, लोहार, ऑटो मार्किट से जुटे अनेक व्यवसायी पूरा दिन खाली बैठे दिखाई दिए।
स्कूल बस का अग्निशमन यंत्र आया काम
गांव अयालकी में रविवार रात को वीसीबी में आग लगी तो कर्मचारी इधर-उधर दौड़ते नजर आए आग बुझाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो अग्निशमन यंत्र को प्रयोग में लाया पर उसका कोई असर नहीं हुआ। मौके पर अग्निशमन यंत्र के काम न आने और एक्सपायर डेट के होने के बावजूद सबस्टेशन के समीप स्थित एक ढ़ाणी में खड़ी स्कूल में वैन में लगा अग्निशमन यंत्र को मंगवाया गया। जिससे आग को बुझाया गया।