फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender will be given for door to door garbage collection at a cost of Rs 11 crore for 7 years

Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 7 वर्ष के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से दिया जाएगा टेंडर

Fri, 07 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tender will be given for door to door garbage collection at a cost of Rs 11 crore for 7 years
रतिया। शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी का टेंडर 15 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका अधिकारियों ने नया टेंडर लगाने को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस बार नगर पालिका द्वारा शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से 7 साल के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिसको लेकर नगर पालिका अधिकारियों ने प्रपोजल तैयार कर जिला नगर आयुक्त के पास भेज दिया है। जिला नगर आयुक्त द्वारा टेंडर को मंजूरी के लिए नगर विकास विभाग के निदेशक के पास भेजा जाएगा। निदेशक से मंजूरी मिलते ही टेंडर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। नगर पालिका के सचिव शुभम कुमार व सफाई इंचार्ज ओंकार सिंह ने बताया कि डोर टू डोर का टेंडर सिरसा की एक फर्म को 15 मार्च को 2024 को अलाॅट किया गया था जो 15 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा डोर टू डोर टेंडर अलाट करने के लिए नई शर्तें लागू की गई हैं। जिसके तहत अब शहर में डोर टू डोर का टेंडर सात साल के लिए लगाया जाएगा और जिस फर्म को यह टेंडर अलॉट होगा। वह 7 साल तक शहर से कचरा उठाकर डंपिंग साइट पर डालने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि फर्म को लगभग दो हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से कचरा उठाने के लिए अदायगी की जाएगी। नये नियमों में यह शर्त लागू की गई है कि अगर कार्य संतोषजनक नहीं होगा तो एजेंसी को जुर्माना भी लगाया जाएगा। कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता तो टेंडर रद्द करने के लिए उच्च अधिकारियों को भी लिखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी 1400 रुपये प्रति टन के हिसाब से किया जा रहा है भुगतान
वर्तमान में जिस फर्म के पास डोर टू डोर का टेंडर है उसे 1400 रुपये प्रति टन के हिसाब से शहर से कचरा उठाने के लिए भुगतान किया जा रहा है। एजेंसी को शहर से रोजाना 21 टन कचरा उठाने के लिए प्रति लगभग 9 लाख रुपये के आसपास नगर पालिका द्वारा अदायगी की जाती है।

ठेकेदार पर कई बार जुर्माना लगा चुकी है नगरपालिका
रतिया में डोर टू डोर कचरा न उठाने को लेकर रोजाना शहरवासियों द्वारा शिकायत की जाती है और सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो व फोटो भी वायरल की जाती है। जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को कई बार नोटिस भी जारी किए गए और कई बार जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed