फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender for transporting sports kits to schools, agencies carrying them to the cluster

स्कूलों तक स्पोर्ट्स किट पहुंचाने का टेंडर, कलस्टर तक पहुंचा रहीं एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tender for transporting sports kits to schools, agencies carrying them to the cluster
स्कूलों में खेलों का भेजे जाने वाला सामान। - फोटो : Fatehabad
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जिले के सरकारी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खेलों का जारी किया गया है। खेलों का सामान शिक्षा विभाग की तरफ से तीन एजेंसियों को जारी हुआ है। इन एजेंसियों को जिले के सभी स्कूलों में सामान पहुंचाने का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

लेकिन सामान पहुंचाने में भी गड़बड़ झाला सामने आया है। एजेंसियों स्कूलों में सामान पहुंचाने की जगह कलस्टर पर ही सामान पहुंचा रहीं हैं। जबकि खेलों का सामान स्कूल स्तर पर पहुंचाने का टेंडर है। प्रदेश के 8693 प्राइमरी, 2412 मिडल, 3295 सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए खेलों का सामान जारी हुआ है। इस पर शिक्षा विभाग ने करीब 11 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च किए हैं। जिले के कई स्कूलों ने कलस्टर स्तर पर सामान लेने से मना कर दिया है। इस संबंध में अधिकारियों को भी बताया गया है लेकिन अधिकारी भी मौन हैं। संवाद
विज्ञापन

स्कूलों को खेलने के लिए ये मिला है सामान
सामान स्कूल संख्या
लूडो वूडन सेट प्राइमरी 2
क्रिकेट बेट प्राइमरी 5
क्रिकेट बॉल प्राइमरी 15
खो-खो पोल सेट प्राइमरी और सीनियर सेकेेंडरी 2
हैंडबॉल मिडल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 4
वॉलीबॉल मिडल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 5
चेस सेट सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 1
फुट पंप सेेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 1
वॉलीबाल पोल सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 1
वॉलीबाल नेट सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 1
डिस्कस सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 1
शटल कोक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 3
कनी केप सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 10
बास्केट बॉल सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 1
इन स्कूलों को जारी हो रही स्पोर्ट्स किट
प्राइमरी : 387
मिडल : 90
हाई स्कूल : 57
सीनियर सेकेंडरी : 91
कोट
नियमानुसार स्पोर्ट्स किट एजेंसी को स्कूलों में पहुंचानी है लेकिन ये उल्लंघन कर रहे हैं और इस संबंध में अधिकारियों को भी पता है। एजेंसी कलस्टर पर सामान पहुंचा रही है। स्कूल इंचार्ज को कलस्टर पर सामान लेने के लिए बुलाया जा रहा है। हमें भी सामान लेने के लिए बुलाया गया था लेकिन हमने मना कर दिया गया। एजेंसियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास टुटेजा, स्कूल मुखिया, राजकीय प्राइमरी स्कूल बनावाली सोत्तर।
कोट
पहले सामान खंड कार्यालयों में पहुंचाया जा रहा था। इस बारे में पता लगा तो हमने कलस्टर तक सामान पहुंचाने के लिए कहा है। कलस्टर से स्कूल ज्यादा दूरी पर नहीं है।
- वेद दहिया, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed