{"_id":"5e3464df8ebc3e4b650a97e4","slug":"tender-for-led-street-lights-canceled-due-to-application-failure-fatehabad-fatehabad-news-rtk539989079","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी की आशंका पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स का टेंडर रद्द, सोमवार को होंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी की आशंका पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स का टेंडर रद्द, सोमवार को होंगे टेंडर
विज्ञापन
शहर के अंदर नेशनल हाइवे पर जलती एलईडी स्ट्रीट लाइट्स।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने शहर भर में लगाई जाने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों का टेंडर रद्द कर दिया है। 57 लाख रुपये से अधिक राशि वाले इस टेंडर प्रक्रिया में नगर परिषद अधिकारियों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। अब सोमवार को दोबारा स्ट्रीट लाइटों का टेंडर लगाया जाएगा। नगर परिषद अभियंता सुमित चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने इस बारे में नहीं बताया कि आखिर टेंडर किस कारण रद्द किया गया।
नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी स्ट्रीट लाइटों के लिए जिन दो फर्मों का चयन किया गया था उनमें स्वच्छता मल्टीपर्पज सोसाइटी एवं रोहिणी कोपरेटिव सोसायटी शामिल थी। लेकिन टेंडर ओपन होने के बाद जब नगर परिषद अधिकारियों ने इन दोनों फर्मों की डिटेल की जांच पड़ताल की तो उनका माथा ठनका। दरअसल दोनों फर्मों ने ही अपने दफ्तर का पता 198, सुंदरनगर, हिसार बताया हुआ है। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग फर्म बनाकर इस प्रोजेक्ट के टेंडर के लिए आवेदन किया। इसी के चलते नगर परिषद अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से स्ट्रीट लाइटों के लिए लगाए गए टेंडर को ही निरस्त कर दिया। अब सोमवार को दोबारा टेंडर आवेदन मांगे जाने की संभावना है।
शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लगाई जानी हैं एलईडी स्ट्रीट लाइट्स
नगर परिषद प्रशासन ने शहर के मुख्य नेशनल हाइवे पर तो एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगा चुका है। अब नेशनल हाइवे से इतर भूना रोड, भट्टू रोड, बीघड़ रोड एवं आटो मार्केट में भी एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जानी है। इनपर करीबन 57 लाख से अधिक की लागत आनी है। फिलहाल इन इलाकों में पुरानी हाई वोल्टेज लैंप स्ट्रीट लाइट्स ही लगाई गई हैं। इन लाइट्स के जरिये विभाग की योजना स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल में पचास फीसदी से अधिक की कटौती करना है।
विज्ञापन
कहां कितना होगा खर्च
भूना रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स: 15.03 लाख
आटो मार्केट में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स : 08.63 लाख
रतिया रोड पर स्ट्रीट लाइट्स : 09.04 लाख
बीघड़ रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स : 06.46 लाख
भट्टू रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स : 18.00 लाख
शहर के पार्कों में झूले लगाने का टेंडर खुला, जगराम सोसाइटी को मिला टेंडर
स्ट्रीट लाइट्स से इतर शहर भर के पार्कों में झूले लगाने का रास्ता भी साफ हो गया है। शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन ने पार्कों में झूले लगाने का टेंडर भी खोल दिया। ये टेंडर जगराम कोऑपरिटव सोसाइटी को दिया गया है। संभावना है कि सोमवार को संबंधित फर्म को वर्क आर्डर भी जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद अब नगर परिषद प्रशासन सभी पार्कों में प्रस्तावित ओपन एयर जिम संबंधी टेंडर पर फोकस करेगा।
वर्जन
शहर में कई मार्गों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने का टेंडर अपरिहार्य कारणों से फिलहाल रद्द किया गया है। सोमवार को दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शहर के पार्कों में झूले लगाने का टेंडर जारी कर दिया गया है। जगराम सोसाइटी को इसका जिम्मा सौंपा गया है।
- सुमित चोपड़ा, परिषद अभियंता, नगर परिषद फतेहाबाद।