फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ten days ultimatum from farmers to the administration

Fatehabad News: किसानों का प्रशासन को दस दिन का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ten days ultimatum from farmers to the administration
फतेहाबाद। किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में पुरानी अनाज मंडी में हुई महापंचायत में किसानों के समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने महापंचायत के बाद लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। किसानों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया। डीसी राहुल नरवाल ने किसानों की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के प्रधान मनदीप नथवान ने कहा कि सरकार ने किसानों को अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली जाने से रोका था। कई किसानों पर झूठे मुकदमे भी दर्ज करवाए गए। इसका बदला अब किसान 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में लेंगे। केंद्र सरकार को मत की ताकत से गिराने का काम करेंगे। किसान नेता ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रतिया तहसीलदार ने छोटे से किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली है। जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी केवल भाजपा के कार्यकर्ता बनकर रह गए हैं। इसके बाद उपायुक्त राहुल नरवाल ने किसानों से मांग पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



कोट
लोकसभा चुनाव संबंधी बैठकों के कारण वीरवार को किसानों से नहीं मिल सका था। इसलिए शुक्रवार को किसानों को बातचीत के लिए बुलाया। किसानों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। किसानों का आरोप है कि राजनीतिक दल के प्रत्याशी के समर्थक धमकी दे रहे हैं, इस पर उचित जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-राहुल नरवाल, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed