{"_id":"688120d5a0a0e38903033698","slug":"temples-reverberated-with-chants-of-har-har-mahadev-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137374-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर
Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर के रतिया चुंगी पर स्थित मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को अल सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया । श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग परदूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और फल भी चढाएं। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ की गूंज रही।
शहर के रतिया चुंगी स्थित महाकालेश्वर मंदिर के अलावा शहर के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, देवी मंदिर, शिव नगर में स्थित शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर सहित आदि मंदिरों में सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रहीं।
-- -
देखते ही बन रहा था गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का उत्साह
शिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर की सड़कें बोल बम के जयकारों से गूंज रही हैं और पूरा माहौल शिवमय हो गया है। इन श्रद्धालुओं में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल हैं, जो कठिन यात्रा के बावजूद पूरे जोश के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए। जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा इन कांवड़ियों के लिए जलपान और आराम की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
-- -
देर रात तक डाक कांवड़ियों ने किया विशेष जलाभिषेक
देर रात तक डाक कांवड़ियों की ओर से जलाभिषेक किया गया। डाक कांवड़िये बिना रुके लगातार चलते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं और शिवरात्रि की मध्यरात्रि में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। फतेहाबाद शहर से करीब 50 कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से वापिस लौटे। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में डाक कांवड़ियों के आगमन से पहले ही विशेष व्यवस्थाएं की गईं ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपना जलाभिषेक कर सकें।
-- -
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रात भर रही पुलिस की सुरक्षा
मंगलवार बुधवार की रात्रि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और डाक कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए फतेहाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रात को चलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर तैनात रहे। कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसको लेकर हिसार रोड से जिले की सीमा तक 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। रात भर पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त करते रहे और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता प्रदान की।