फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperatures keep rising despite winter

Fatehabad News: शीतकाल के बावजूद तापमान में हो रही बढ़ोतरी बढ़ा रही चिंता

Mon, 07 Oct 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Temperatures keep rising despite winter
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील है। इस कारण शीतकाल के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इस कारण रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को अक्तूबर में भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। ऐसे में जिले में अभी तक लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों धान और नरमे की फसल की पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में किसान उमस भरी गर्मी में फसलों की कटाई करने में लगे हैं। जिले के किसान रामकुमार, लाधुराम, बलबीर, बलिंद्र, राम सिंह, महेंद्र और मांगे राम आदि ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण फसलों की कटाई करने में परेशानी होती है। ऐसे में दोपहर के समय काम को छोड़कर आराम करना पड़ता और शाम तीन बजे के बाद ही काम पर लग पाते हैं। इस कारण फसलों की कटाई में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि यदि अब बारिश होती है तो धान की फसल बिछ सकती है जिससे दाना नीचे गिर सकता है। इससे उत्पादन में कमी हो सकती है। बारिश से सरसों की फसल की बिजाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---कोट--
जिले में आठ अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। सोमवार तक बीच-बीच में हवाएं और गरज, चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। - डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed