फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature reached 42 degrees, heat increased the problem, people were in distress.

Fatehabad News: तापमान पहुंचा 42 डिग्री, गर्मी ने बढ़ाई आफत, लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 42 degrees, heat increased the problem, people were in distress.
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी के साथ जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह सूर्योदय के साथ ही भीषण गर्मी का अहसास होने लगता है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री होने से रात को भी राहत नहीं है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है अभी 10 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों तक बारिश का मौसम बना हुआ था। जिस कारण तापमान का असर कम हो गया था। मगर अब फिर से गर्मी तेज होने लगी है। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को गर्मी से बाजार व प्रमुख चौराहों पर कम ही भीड़ नजर आई। लोग घरों में कूलर-पंखों और मजदूर वर्ग पेड़ की छांव के तले सुस्ताते दिखे। शहर की सड़कों पर दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर धूप से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थों की रेहड़ियों पर लग रही भीड़
गर्मी व तपन से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। गन्ने, पाइनेपल, मौसमी, पपीता के जूस की रेहड़ियों पर भीड़ बढ़ गई है। बाजार में आइसक्रीम, तरबूज, खरबूजा आदि की बिक्री भी जोरों पर है। कूलरों और एसी की भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में मौसम 10 मई तक खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने और तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल संभावित हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 मई से मौसम में बदलाव होगा। इससे राज्य में 10 मई देर रात्रि से 12 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed