{"_id":"665a159131ffb543bd0a2f50","slug":"temperature-increased-by-10-degrees-in-a-month-and-consumption-increased-by-272000-units-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-117408-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एक माह में 10 डिग्री बढ़ा तापमान तो 2,72,000 यूनिट बढ़ गई खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एक माह में 10 डिग्री बढ़ा तापमान तो 2,72,000 यूनिट बढ़ गई खपत
Fri, 31 May 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 31 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक माह में ही तापमान में 10 डिग्री बढ़ोतरी होने से अकेले सिटी सब डिविजन के क्षेत्र में ही बिजली की खपत करीब पौने तीन लाख यूनिट तक बढ़ गई है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए 24 में से 20 घंटे तक एसी और कूलर चल रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मरों को भी ठंडा करने के लिए कभी पानी डाला जा रहा है, तो कभी 15 से 20 मिनट के कट लगाए जा रहे हैं। बिजली निगम के मुताबिक हर वर्ष शहर में बिजली की खपत बढ़ रही है।
स्थिति ऐसी है कि भट्टू रोड स्थित तीन ट्रांसफार्मराें को ओवर हीटिंग से बचाने के लिए पानी डाला जा रहा है फिर भी ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। शुक्रवार को नगर परिषद के बाहर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
-- -- -- -- -- -- -
एक मई को था 36 डिग्री सेल्सियस तापमान
जिले में मई माह शुरू होते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। एक मई को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दौरान शहर में 2 लाख 18 हजार यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। मगर 28 मई जिले का सबसे गर्म दिन था, उस दौरान जिले में 4 लाख 90 हजार यूनिट बिजली की खपत हुई थी। खपत बढ़ने के कारण ओवर लोडिंग से लेकर बिजली कटों की परेशानी से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पिछले एक सप्ताह में बिजली की खपत
24 मई - 424668 यूनिट
25 मई - 307800 यूनिट
26 मई - 369000 यूनिट
27 मई - 227000 यूनिट
28 मई - 490000 यूनिट
29 मई - 394000 यूनिट
30 मई - 462000 यूनिट
-- -- -- -- -- -- -
:: पिछले एक महीने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग और खपत भी बढ़ी है। मांग के अनुसार बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। मगर ट्रांसफार्मरों को गर्म होने से बचाने के लिए कट भी लगाने पड़ रहे हैं और पानी भी डाल रहे हैं।
माणिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, फतेहाबाद