फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature dropped by two degrees due to wind, but no respite from heat

Fatehabad News: हवा चलने से तापमान में आई दो डिग्री की गिरावट, मगर गर्मी से नहीं राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees due to wind, but no respite from heat
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए परिवर्तन के कारण से जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी के साथ जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं दिनभर चली गर्म और धूल भरी हवा के कारण तापमान में तो दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन फिर भी लोगो को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण दोपहर के समय में बाजारों सन्नाटा छाया रहा तो शाम के समय में पार्काें में रौनक छाई रही। बढ़ती गर्मी के कारण जहां लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ठंडे पेय पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों की बिक्री 20 फीसदी तक बढ़ गई है। इस दौरान दुकानदार राजू, अशोक, पंकज गुप्ता, संजीव कुमार, रामपाल और शिव कुमार आदि ने बताया कि इस बार गर्मी लंबे समय तक चलने के कारण उनके पेय पदार्थों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसम विभाग हरियाणा के अनुसार 20 जून तक मौसम खुश्क रहने के संभावना जताई जा रही है। ऐेसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि बारिश के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed