फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tehsildar coming to Ratia for election duty injured in road accident

चुनावी ड्यूटी के लिए रतिया आ रहे तहसीलदार सड़क दुर्घटना में घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar coming to Ratia for election duty injured in road accident
रतिया। रतिया में चुनावी ड्यूटी के लिए आ रहे रतिया के तहसीलदार विजय मोहन सियाल सड़क हादसे में घायल हो गए। इस सड़क हादसे के दौरान उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। तहसीलदार को भी काफी चोटें लगी। आसपास के लोगों ने तहसीलदार को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार रतिया के तहसीलदार विजय मोहन सियाल बुधवार सुबह अपनी निजी गाड़ी से सिरसा से रतिया चुनाव ड्यूटी पर आ रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह तहसील कॉम्पलेक्स के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे अचानक लावारिस पशु आ गया। पशु ने तहसीलदार की गाड़ी को टक्कर मार दी। पशु को बचाने के लिए जब तहसीलदार ने अचानक ब्रेक लगाए तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पास की एक फैक्टरी की दीवार से जा टकराई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तहसीलदार को भी चोट लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत तहसीलदार को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed