फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tehsildar came to convince the farmers, farmers gave a blank answer

Fatehabad News: किसानों को मनाने पहुंचे तहसीलदार, किसानों ने दिया कोरा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar came to convince the farmers, farmers gave a blank answer
जाखल के उपतहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान।
जाखल। मुआवजे की मांग को लेकर 12 फरवरी से उपतहसील कार्यालय को तालाबंदी कर धरने पर बैठे किसानों को मनाने टोहाना तहसीलदार धरने पर पहुंचे, लेकिन किसान अपनी मांग को लेकर टस से मस नहीं हुए। जिसके चलते तहसीलदार को बैरंग लौटना पड़ा ।
विज्ञापन

धरने पर बैठे पगड़ी संभाल जट्टा के जाखल ब्लॉक के उपप्रधान जग्गी महल ने बताया कि जाखल खंड के किसान जुलाई 2023 में घग्गर नदी में आई बाढ़ से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग लेकर उपायुक्त से लेकर पंचकूला में उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर ज्ञापन व प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन किसानों को भरोसे के अलावा अभी तक 95 प्रतिशत से भी अधिक किसानों एक फूटी कौड़ी भी मुआवजे के रूप में नहीं मिली है। इसी के 7 फरवरी से किसान उपतहसील जाखल में रात दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान नेता लाभ सिंह उदयपुर ने कहा कि प्रशासन सरकार से निराश होकर ही किसान 12 फरवरी को उपतहसील कार्यालय जाखल को तालाबंदी करने को मजबूर हुए थे,अब तालाबंदी तभी खुलेगी जब किसानों के खातों में सरकार मुआवजे की राशि डाल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपतहसील संबंधी कार्य ना होने से आमजन परेशान

12 फरवरी से उपतहसील कार्यालय में तालाबंदी के चलते रजिस्ट्री, मैरिज रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्य न होने से आमजन की जहां परेशानी बढ़ रही है, वहीं उप तहसील कार्यालय में कार्यरत वकील, अर्जी नवीस सहित अन्य कार्य करने वालों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।


------------------------------------------किसानों को समझाने का भरसक प्रयास किया कि 12 फरवरी से उपतहसील कार्यालय में तालाबंदी होने से आमजन के जरूरी कार्य रुके हुए हैं । किसान नेताओं को समझाया कि तालाबंदी से आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए वो तालाबंदी खोल दे लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे कि जब तक मुआवजा राशि उनके खाते में नहीं आती वो तालाबंदी नहीं खोलेंगे।
- नवनीत कुमार, तहसीलदार, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed