{"_id":"645695168fc7e44e6302485c","slug":"teenager-kidnapped-from-the-custody-of-the-counselor-of-child-protection-department-fatehabad-news-c-21-1-125603-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बाल संरक्षण विभाग की काउंसलर की कस्टडी से किशोरी को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: बाल संरक्षण विभाग की काउंसलर की कस्टडी से किशोरी को किया अगवा
Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
सार
रोकने के चक्कर में काउंसलर भी चोटिल हो गईं। फतेहाबाद शहर पुलिस ने अपहरण व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद पुरानी कचहरी रोड पर स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय के बाहर से किशोरी (15) को काउंसलर की कस्टडी से एक युवक अगवा कर ले गया। लड़की की काउंसिलिंग कर उसे वन स्टॉप सेंटर छोड़ने जा रही काउंसलर पर कार में सवार युवक ने हमला बोल दिया और किशोरी को कार में बैठाकर ले भागा। इस मामले में फतेहाबाद शहर पुलिस ने काउंसलर कुलदीप कौर की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप कौर ने बताया कि काउंसलर जिला बाल परियोजना अधिकारी कार्यालय में बतौर काउंसलर तैनात हैं। उसने बताया कि बहला फुसलाकर साथ ले जाने के एक मामले में पकड़ी गई किशोरी की पांच मई को वन स्टॉप सेंटर से लाकर उसने बाल कल्याण समिति के कार्यालय में काउंसिलिंग की थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि काउंसिलिंग के बाद वह नाबालिग व एक अन्य लड़की को वापस वन स्टाप सेंटर फतेहाबाद में छोड़ने जा रही थीं। कार्यालय से बाहर सड़क पर पहुंची तो मेन गेट के आगे पहले से खड़ी सफेद रंग की कार में किशोरी बैठ गई। जब वह किशोरी को गाड़ी की खिड़की खोलकर नीचे उतारने लगी तो गाड़ी में बैठे लड़के ने कहा कि पीछे हट जा नहीं तो गाड़ी के नीचे देकर मार दूंगा।
विज्ञापन
इतना कहते ही उस लड़के ने गाड़ी को एकदम तेज चला दिया। गाड़ी की साइड लगने से वह नीचे गिर गई और उसकी हाथों, पैरों व कमर पर चोटें आई हैं। आरोप है कि अज्ञात लड़के ने उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी चलाई और उसकी कस्टडी से किशोरी को अगवा करके ले गया है।