{"_id":"65d6464c5fe902984b04c734","slug":"team-arrived-from-mathura-to-catch-monkeys-campaign-will-start-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-113093-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से पहुंची टीम, आज शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से पहुंची टीम, आज शुरू होगा अभियान
Thu, 22 Feb 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। बंदरों को पकड़ने के लिए एक बार फिर से मथुरा से टीम शहर में पहुंच गई है। वीरवार को अभियान शुरू किया जाएगा। नगर परिषद ने बंदरों को पकड़ने के लिए चौथी बार एजेंसी को बुलवाया है। टीम बंदरों को पकड़कर फिरोजपुर झिरकां के जंगलों में छोड़कर आएगी।
पहले एजेंसी द्वारा शहर से 280 बंदर पकड़ने का दावा किया जा चुका है। नगर परिषद ने एजेंसी को 2150 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से ठेका दे रखा है। एजेंसी ने 3200 रुपये प्रति बंदर का रेट मांगा था, लेकिन बाद में रेट कम करवाया गया था।
बता दें कि शहर के शिव चौक में तीन दिन पहले रविवार रात को बंदरों के डर से महिला छत से कूद गई थी। इसके चलते महिला आशु गंभीर रूप से घायल हो गई थी और हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला की दोनों टांगों में फ्रेक्चर आया है। इसके बाद बंदरों को पकड़ने की मांग को लेकर सोमवार को गली निवासी ईओ राजेंद्र सोनी से भी मिले थे। ईओ ने इसके लिए अभियान चलाने का आश्वासन दिया था। बताया जा रहा है कि नगर परिषद ने एजेंसी को 300 बंदरों का ठेका दिया था। इनमें से 280 बंदर पकड़े जा चुके है। ऐसे में अब इमरजेंसी में अनुमति लेकर मथुरा से टीम को बुलाया गया है।