{"_id":"6aac1e34758e938277097b23","slug":"teachers-to-protest-against-non-academic-duties-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-161289-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षक करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षक करेंगे प्रदर्शन
Thu, 17 Sep 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने गैर-शैक्षणिक कार्यों और सेवा संकल्प अभियान के तहत जारी निर्देशों के विरोध में 23 सितंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में फतेहाबाद से बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे।
संघ के जिला प्रधान राजपाल मिताथल, सचिव देसराज माचरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत शिक्षकों को शाम के समय सरकारी भवनों पर दीये जलाने, स्कूलों में चित्रकला, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं करवाने जैसे कार्य सौंपे गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी पहले ही जनगणना व एसआईआर जैसे कार्यों में लगाई जा रही है जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने गैर-शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने और शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य करने देने की मांग की।