फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers and numbers are searching for students who do not go to school.

Fatehabad News: विद्यालय नहीं जाने वाले विद्यार्थियों को खोज रहे अध्यापक और नंबरदार

Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers and numbers are searching for students who do not go to school.
फतेहाबाद में पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का सर्वे करते एसटीसी के सदस्य।
फतेहाबाद। शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षा विभाग ने स्कूल न जाने वाले बच्चों को ढूंढना शुरू कर दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) के सदस्यों, शिक्षकों समेत नंबरदार, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


इनके सहयोग से बुधवार से सर्वे शुरू किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसकी तीन श्रेणियां बनाईं हैं। जिले में पिछले साल किए गए सर्वे में 861 बच्चे मिले थे। इन्हें पढ़ाने के लिए 50 एसटीसी संचालित हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से ये सर्वे 15 दिसंबर तक चलेगा। सर्वे के दौरान मिली रिपोर्ट को शिक्षा विभाग निदेशालय को भेजेगा। सर्वे के दौरान मिलने वाले स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पढ़ाने के लिए, एसटीसी खोलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा विभाग की ओर से ईंट-भट्ठों और मलिन बस्तियों में सर्वे करवाया जा रहा है। अधिकारियों ने सर्वे को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में आयु वर्ग छह से सात साल तक शामिल हैं। ईंट-भट्ठों और मलिन बस्तियों के बच्चों को दाखिला तो करवा दिया जाता है लेकिन रोजगार की तलाश में पलायन होने पर स्कूल छूट जाता है। इसलिए सर्वे में मिलने वाले बच्चों को अल्पावधि शिक्षण (ब्रिज कोर्स) करवाया जाएगा जबकि सात से 14 साल तक के बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाया जाएगा। शिक्षा से वंचित 15 से 19 साल तक के विद्यार्थियों का आवेदन/पंजीकरण मुक्त विद्यालयी संस्थान में करवाया जाएगा।


पहले से संचालित एसटीसी की संख्या
खंड
केंद्र

फतेहाबाद

13

भूना
13

रतिया
10

खंड
केंद्र

टोहाना
8

भट्टू
5

जाखल
1

विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों का सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षकों समेत नंबरदार, सरपंच, स्काउट-गाइड और एसटीसी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में पहले से 50 एसटीसी संचालित हैं। सर्वे की आख्या 15 जनवरी के बाद मिलेगी। - निहाल सिंह, कार्यकारी एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed