फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   teacher, handicaped, education, award, fatehabad

मूक-बधिर को शिक्षा देने को लिया इंटरनेट का सहारा

Wed, 04 Sep 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
teacher, handicaped, education, award, fatehabad
आस्ट्रेलिया स्थित गूगल कार्यालय में फतेहाबाद के नरेंद्र गिल्होत्रा । (फाइल फोटो) - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। आजकल हमें किसी भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा होता तो हम गूगल में सर्च करते हैं और हमें मिल जाता है। स्कूल-कालेजों के विद्यार्थी भी अब गूगल की इस सुविधा का धड़ल्ले से लाभ उठा रहे हैं। लेकिन आज से छह-सात साल पहले ऐसा नहीं था। उस वक्त इंटरनेट और गूगल का प्रयोग चुनिंदा लोग करते थे और इंटरनेट इतनी बेतकल्लुफ तरीके से लोगों की पहुंच में नहीं था। लेकिन उस समय हरियाणा के छोटे से शहर फतेहाबाद का एक अध्यापक एक अलग ही धुन में मस्त था और एक मूक-बाधिर बच्ची को पढ़ाने के लिए उसने इंटरनेट और खासकर गूगल का सहारा लिया और उस बच्ची को कामयाबी मिली तो गूगल ने उस अध्यापक की इस सोच को सलाम किया और बाकायदा आस्ट्रेलिया बुलाकर न केवल सम्मानित किया बल्कि गूगल की ओर से सात दिन की ट्रेनिंग दिलवाकर गूगल सर्टिफाइड टीचर का प्रमाणपत्र भी दिया। ये टीचर थे फतेहाबाद के रहने वाले नरेंद्र गिल्होत्रा। नरेंद्र पूरे देश के सबसे पहले अध्यापक थे, जिन्हें गूगल ने इस अवार्ड से नवाजा था। नरेंद्र गिल्होत्रा आजकल भटिंडा में रेड क्लिप चेन आफ स्कूल्स के क्षेत्रीय निदेशक हैं। उनके अंडर चार स्कूल आते हैं जिनकी जिम्मेदारी नरेंद्र के पास है।
विज्ञापन

गूगल टीचर कहे जाने वाले नरेंद्र गिल्होत्रा का साफ मानना है कि जब आप कक्षाओं के अंदर टेकभनोलॉजी लेकर जाओगे, तभी शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव संभव है। गिल्होत्रा की मानें तो आखिरी बेंच पर बैठने वाले विद्यार्थियों में भी असीमित प्रतिभा हो सकती है, शिक्षक का काम तो उस प्रतिभा को पहचानना है और उसे दुनिया के सामने लेकर लाना है। नरेंद्र गिल्होत्रा की मानें तो जिस दिन वो लास्ट बैंचर्स फ्रंट बैंच पर अपने-आप बैठने लगें तो समझ लीजिये कि टीचर ने अपने हिस्से का काम कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि विद्यार्थी भी अब अध्यापक में छड़ी वाला मास्टर नहीं बल्कि एक दोस्त ढूंढता है, अध्यापकों को भी विद्यार्थियों के अंदर की थ्योरी को समझकर उस पर प्रेक्टिकल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed