{"_id":"63e3e21e11b0c865660d1f6c","slug":"teacher-falls-from-stairs-to-save-girl-students-from-monkey-attack-surgery-to-be-done-fatehabad-news-c-21-1-50739-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बंदरों के हमले से छात्राओं को बचाने आई शिक्षिका सीढि़यों से गिरी, होगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: बंदरों के हमले से छात्राओं को बचाने आई शिक्षिका सीढि़यों से गिरी, होगा ऑपरेशन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बस्ती भीमां में स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में बंदरों के झुंड ने छात्राओं पर हमला कर दिया। छात्राओं को बचाने आई पीटीआई सुनीता सीढिय़ों से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गईं। इसके अलावा दसवीं कक्षा की छात्रा भूमिका भी घायल हो गई। पीटीआई सुनीता को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच में पैर की हड्डी टूटी मिली, जिसका ऑपरेशन होगा।
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि यहां पर बंदरों का झुंड आ जाता है और वह छात्राओं को काटने के लिए दौड़ते हैं। छात्राएं जब छत पर पढ़ रही थीं तो बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। छात्राओं को बचाने आईं पीटीआई पर भी बंदरों ने हमला कर दिया और वह सीढिय़ों से गिर गईं। छात्रा भूमिका भी सीढिय़ों से गिरने से घायल हुई है। बंदरों को लेकर कई बार अधिकारियों को कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
पार्षद हाउस बैठक में उठा चुके मुद्दा, प्रशासन चुप
बंदरों को लेकर पार्षद हाउस बैठक में मुद्दा उठा चुके है और इन्हें पकड़ने के लिए प्रस्ताव भी पास हो चुका है। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला, बीमा कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी के लोग पार्षद मोहनलाल नारंग को साथ लेकर एडीसी को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
स्टेडियम में बंदरों के हमले से घायल हो चुके हैं खिलाड़ी
जिला खेल स्टेडियम में भी बंदरों के हमले से कई खिलाड़ी घायल हो चुके हैं। यहां अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों पर बंदरों का झुंड हमला कर चुका है। पंचायत भोड़िया खेड़ा, खेल अधिकारियों की तरफ से भी लिखा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
कोट
शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।
-अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त