फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   TB specialist's OPD started after 15 days in Civil Hospital, relief to patients

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 15 दिन बाद शुरू हुई टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, मरीजों को राहत

Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
TB specialist's OPD started after 15 days in Civil Hospital, relief to patients
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में करीब 15 दिन बाद टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा की ओपीडी एक बार फिर से शुरू हो गई है। इसके चलते टीबी और हेपेटाइटिस मरीजों को राहत मिली है। डॉ. टुटेजा पिछले कई दिनों से छुट्टी पर थे, इसके चलते ओपीडी बंद थी और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

हालांकि पहले से उपचार ले रहे मरीजों की दवाई को लेकर विशेषज्ञ फोन पर संपर्क कर रहे थे। नागरिक अस्पताल में टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 150 से 180 तक रहती है। फिजिशियन न होने के कारण डॉ. टुटेजा ही हेपेटाइटिस मरीजों का उपचार देख रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में चर्म रोग, महिला रोग, टीबी रोग, ईएनटी, मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भीड़ रही। सोमवार को करीब 900 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी के सैंपल फिर बंद
वर्ष 2023 में निजी लैब से अनुबंध खत्म होने के बाद से हेपेटाइटिस और बी के सैंपल को लेकर परेशानी खत्म नहीं हो रही है। अब फिर से हेपेटाइटिस के सैंपल बंद हैं। वजह ये है कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सैंपलों की जांच नहीं हो रही है। नागरिक अस्पताल से सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल में भेजे जाते है। वर्ष 2023 से पहले अस्पताल प्रशासन निजी लैब से सैंपलों की जांच करवाता था लेकिन इसका अनुबंध खत्म कर दिया गया और आरटीपीसीआर लैब में जांच के निर्देश दिए गए थे। लेकिन यहां पर माइक्रोबायलोजिस्ट न होने से लैब ही बंद है। फिलहाल करीब 400 से ज्यादा मरीज सैंपल के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed