फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   TB specialist on leave, treatment of hepatitis patients also stopped, sampling also stopped

Fatehabad News: टीबी रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, हेपेटाइटिस मरीजों का उपचार भी रुका, सैंपलिंग भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
TB specialist on leave, treatment of hepatitis patients also stopped, sampling also stopped
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडीसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा 26 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। इसके चलते टीबी मरीजों के अलावा हेपेटाइटिस मरीजों का उपचार भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


हेपेटाइटिस सी और बी के नए मरीजों का उपचार रोक दिया गया है। इसके अलावा सैंपलिंग भी बंद हो गई है। हालांकि पहले से रजिस्टर्ड मरीजों का उपचार जारी है। नागरिक अस्पताल में रोजाना टीबी रोग के उपचार के लिए 70 से 80 मरीज आते हैं। इसके अलावा 50 से 60 मरीज हेपेटाइटिस के उपचार को लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में फिजिशियन न होने के चलते फिलहाल डॉ. टुटेजा ही उपचार व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन अब उनके छुट्टी पर जाने से दोनों तरह के मरीजों का उपचार प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 450 मरीजों की सैंपलिंग भी रुकी

नागरिक अस्पताल में रजिस्टर्ड 450 मरीजों की हेपेटाइटिस सी को लेकर सैंपलिंग भी रुक गई है। जिले में सैंपल जांच की सुविधा न होने के कारण अग्रोहा मेडिकल में सैंपल भेजे जाते हैं। अधिकारियों की माने तो हर सप्ताह 20 सैंपल हेपेटाइटिस सी के भेजे जाते हैं। लेकिन अग्रोहा में सैंपल जांच किट में दिक्कत के कारण अब वे भी बंद कर दिए है। दूसरी वजह ये भी है कि अब विशेषज्ञ छुट्टी पर है।

- फिजिशियन का दो साल खाली है पद

नागरिक अस्पताल में फिजिशियन का पद करीब दो साल से खाली है। इसके चलते गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है। यहां तक दिव्यांगों के मेडिकल को लेकर भी हिसार के विशेषज्ञों की ड्यूटी यहां पर लगाई जा रही है।


-

टीबी रोग विशेषज्ञ फिलहाल छुट्टी पर है। जिन मरीजों का पहले से उपचार चल रहा है उन्हें दवा दी जा रही है। इसके अलावा हेपेटाइटिस मरीजों के नए मरीजों का टेस्ट के बाद ही उपचार शुरू हो पाएगा।

- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed